औरंगाबाद में बटाने नदी में डूबे युवक की लाष 43 घंटे के बाद सोमवार को बरामद हुई। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर झाड़ियों से लाश बरामद की। मृतक औरंगाबाद के कुटुंबा थाना के हेमजा गांव निवासी राजू चंद्रवंशी उर्फ टेनी (32) है। राजू ऑटो ड्राइवर था। जिसकी लाश घटनास्थल से करीब 1 किमी दूर नदी की झाड़ियों से फंसी मिली। लंबे समय तक लाश पानी में रहने के कारण दुर्गंध आने लगी थी। घटना बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में कुटुंबा प्रखंड से सटे झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। वहीं, लाश सियरभूका-पूर्णाडीह बगीचा के भलुवाड़ी गांव के पास मिली। पिकनिक मनाने पहुंचे थे युवक, नहाते वक्त हादसा बताया जाता है कि शनिवार को युवकों की टोली हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा पउरा गांव के पास बटाने नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंची थी। इसी दौरान युवक नदी में स्नान करने लगे। पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण 3 युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि रितिक कुमार और राजू चंद्रवंशी नदी में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। रविवार को रितिक कुमार का शव बरामद कर लिया गया था। इसके बाद राजू की तलाश लगातार जारी थी। रेस्क्यू अभियान के दौरान हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष कुमार सिन्हा समेत पुलिस जवान मौजूद रहे। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप राजू के परिजन ने उसके दोस्तों पर आरोप लगाए हैं कि हत्या कर लाश को फेंक दिया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा। राजू की पत्नी ने कहा कि दो दिन पहले राजू मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ हरिहरगंज जाने की बात कहकर निकला था। औरंगाबाद में बटाने नदी में डूबे युवक की लाष 43 घंटे के बाद सोमवार को बरामद हुई। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर झाड़ियों से लाश बरामद की। मृतक औरंगाबाद के कुटुंबा थाना के हेमजा गांव निवासी राजू चंद्रवंशी उर्फ टेनी (32) है। राजू ऑटो ड्राइवर था। जिसकी लाश घटनास्थल से करीब 1 किमी दूर नदी की झाड़ियों से फंसी मिली। लंबे समय तक लाश पानी में रहने के कारण दुर्गंध आने लगी थी। घटना बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में कुटुंबा प्रखंड से सटे झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। वहीं, लाश सियरभूका-पूर्णाडीह बगीचा के भलुवाड़ी गांव के पास मिली। पिकनिक मनाने पहुंचे थे युवक, नहाते वक्त हादसा बताया जाता है कि शनिवार को युवकों की टोली हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा पउरा गांव के पास बटाने नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंची थी। इसी दौरान युवक नदी में स्नान करने लगे। पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण 3 युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि रितिक कुमार और राजू चंद्रवंशी नदी में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। रविवार को रितिक कुमार का शव बरामद कर लिया गया था। इसके बाद राजू की तलाश लगातार जारी थी। रेस्क्यू अभियान के दौरान हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष कुमार सिन्हा समेत पुलिस जवान मौजूद रहे। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप राजू के परिजन ने उसके दोस्तों पर आरोप लगाए हैं कि हत्या कर लाश को फेंक दिया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा। राजू की पत्नी ने कहा कि दो दिन पहले राजू मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ हरिहरगंज जाने की बात कहकर निकला था।

