औरंगाबाद में रविवार को पुरानी रंजिश में 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई और मारपीट होने लगी। इस दौरान एक कारोबारी और उनके बेटे पर लाठी-डंडे से हमला किया गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शाहपुर निवासी राकेश गुप्ता और उनके बेटे राहुल राज हैं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाय घायल राकेश ने कहा कि पड़ोसियों के साथ लंबे समय से विवाद है। पड़ोसी बिना नक्शा पास कराए मकान का निर्माण करा रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। मामला शाहपुर मुहल्ला स्थित देवी मंदिर के पास का है। सफाई का काम चल रहा था, इसी दौरान मारपीट घायल राकेश ने कहा कि मकान निर्माण को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद विवाद का समाधान नहीं हुआ और दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ है। राकेश गुप्ता के अनुसार, रविवार को दीपावली को लेकर घर और आसपास सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान छोटी सी बात को लेकर पड़ोसियों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में मैं और बेटा राहुल राज घायल हो गए। पीड़ित ने नगर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। जिनका इलाज किसी निजी क्लीनिक में कराया गया है। समाजसेवियों ने घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलने के बाद आर्यन महाजन नाट्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष और युवा समाजसेवी अजीत चंद्रा, सरस्वती आराध्य समिति के संरक्षक पंकज वर्मा और अध्यक्ष शिव गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और मामले को समझने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर पुलिस को जानकारी मिली है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन या फर्द बयान प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है। औरंगाबाद में रविवार को पुरानी रंजिश में 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई और मारपीट होने लगी। इस दौरान एक कारोबारी और उनके बेटे पर लाठी-डंडे से हमला किया गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शाहपुर निवासी राकेश गुप्ता और उनके बेटे राहुल राज हैं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाय घायल राकेश ने कहा कि पड़ोसियों के साथ लंबे समय से विवाद है। पड़ोसी बिना नक्शा पास कराए मकान का निर्माण करा रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। मामला शाहपुर मुहल्ला स्थित देवी मंदिर के पास का है। सफाई का काम चल रहा था, इसी दौरान मारपीट घायल राकेश ने कहा कि मकान निर्माण को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद विवाद का समाधान नहीं हुआ और दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ है। राकेश गुप्ता के अनुसार, रविवार को दीपावली को लेकर घर और आसपास सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान छोटी सी बात को लेकर पड़ोसियों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में मैं और बेटा राहुल राज घायल हो गए। पीड़ित ने नगर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। जिनका इलाज किसी निजी क्लीनिक में कराया गया है। समाजसेवियों ने घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलने के बाद आर्यन महाजन नाट्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष और युवा समाजसेवी अजीत चंद्रा, सरस्वती आराध्य समिति के संरक्षक पंकज वर्मा और अध्यक्ष शिव गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और मामले को समझने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर पुलिस को जानकारी मिली है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन या फर्द बयान प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है।

