औरंगाबाद के सभी प्रखंडों में निकली तिरंगा यात्रा:’हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आह्वान, घरों-संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील

औरंगाबाद के सभी प्रखंडों में निकली तिरंगा यात्रा:’हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आह्वान, घरों-संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील

औरंगाबाद के सभी प्रखंडों में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर र ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड मुख्यालयों और प्रमुख मार्गों पर यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। सदर प्रखंड से शुरू हुई यात्रा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू हुई में तिरंगा यात्रा ब्लॉक मोड़ और मेन रोड होते हुए रमेश चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा फिर से प्रखंड कार्यालय लौटकर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यात्रा में शामिल हुए। तेज धूप के बावजूद बच्चों का उत्साह देखते ही बना। देशभक्ति के नारों के साथ विद्यार्थियों ने पूरे जोश से यात्रा में भाग लिया। कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय अंबा में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ प्रखंड कर्मी, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, बीडीओ वासु, अंचल अधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जीविका के बीपीएम, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत अन्य कर्मी शामिल हुए। यात्रा प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर औरंगाबाद रोड में हाईस्कूल, नवीनगर रोड में नाला के पास और हरिहरगंज रोड में पीएनबी बैंक तक पहुंची। क्षेत्रीय विधायक ललन राम भी कुछ समय के लिए यात्रा में शामिल हुए। दाउदनगर में भी निकली यात्रा दाउदनगर में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोगों ने भाग लिया। लोग शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भखरुआ चौक पहुंचे। यहां से यात्रा आगे बढ़ते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। जिले के विभिन्न हिस्सों में निकली तिरंगा यात्राओं से लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना देखने को मिली। जिला प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता से जोड़ना है। यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता दिवस को गरिमा और उत्साह के साथ मनाने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा नबीनगर, ओबरा, रफीगंज, हसपुरा, मदनपुर समेत अन्य प्रखंडो में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। औरंगाबाद के सभी प्रखंडों में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर र ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड मुख्यालयों और प्रमुख मार्गों पर यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। सदर प्रखंड से शुरू हुई यात्रा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू हुई में तिरंगा यात्रा ब्लॉक मोड़ और मेन रोड होते हुए रमेश चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा फिर से प्रखंड कार्यालय लौटकर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यात्रा में शामिल हुए। तेज धूप के बावजूद बच्चों का उत्साह देखते ही बना। देशभक्ति के नारों के साथ विद्यार्थियों ने पूरे जोश से यात्रा में भाग लिया। कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय अंबा में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ प्रखंड कर्मी, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, बीडीओ वासु, अंचल अधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जीविका के बीपीएम, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत अन्य कर्मी शामिल हुए। यात्रा प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर औरंगाबाद रोड में हाईस्कूल, नवीनगर रोड में नाला के पास और हरिहरगंज रोड में पीएनबी बैंक तक पहुंची। क्षेत्रीय विधायक ललन राम भी कुछ समय के लिए यात्रा में शामिल हुए। दाउदनगर में भी निकली यात्रा दाउदनगर में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोगों ने भाग लिया। लोग शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भखरुआ चौक पहुंचे। यहां से यात्रा आगे बढ़ते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। जिले के विभिन्न हिस्सों में निकली तिरंगा यात्राओं से लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना देखने को मिली। जिला प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता से जोड़ना है। यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता दिवस को गरिमा और उत्साह के साथ मनाने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा नबीनगर, ओबरा, रफीगंज, हसपुरा, मदनपुर समेत अन्य प्रखंडो में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *