सहरसा में ऑटो पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए 16 वर्षीय किशोर अमर कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुई थी। मृतक पूर्णिया जिले के राजघाट वार्ड नंबर-7 निवासी शत्रुघ्न महतो के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, अमर कुमार अपनी बहन से मिलने कोपा गए थे। 1 अगस्त को वहां पहुंचने के बाद, वह 3 अगस्त को अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अमर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अमर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन उन्हें पूर्णिया ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 13 अगस्त की रात इलाज के दौरान अमर ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी 14 अगस्त की शाम परिजन शव लेकर सौर बाजार थाना पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमर अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में दो बहनें और तीन भाई हैं। सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सहरसा में ऑटो पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए 16 वर्षीय किशोर अमर कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुई थी। मृतक पूर्णिया जिले के राजघाट वार्ड नंबर-7 निवासी शत्रुघ्न महतो के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, अमर कुमार अपनी बहन से मिलने कोपा गए थे। 1 अगस्त को वहां पहुंचने के बाद, वह 3 अगस्त को अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अमर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अमर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन उन्हें पूर्णिया ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 13 अगस्त की रात इलाज के दौरान अमर ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी 14 अगस्त की शाम परिजन शव लेकर सौर बाजार थाना पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमर अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में दो बहनें और तीन भाई हैं। सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


