‘ऐसे उम्मीदवार को वोट न दें…’:हनुमानगढ़ के वार्ड 16 में दीवारों पर चिपके पर्चों ने बढ़ाई सियासी गर्मी

‘ऐसे उम्मीदवार को वोट न दें…’:हनुमानगढ़ के वार्ड 16 में दीवारों पर चिपके पर्चों ने बढ़ाई सियासी गर्मी

हनुमानगढ़ नगरपरिषद चुनाव के बीच वार्ड 16 की दीवारों पर आपत्तिजनक पर्चे चिपके मिले हैं। इन पर्चों में वार्ड के लोगों के लिए जरूरी जानकारी और उम्मीदवारों पर कई आरोप लगाए गए हैं। पर्चों में मतदाताओं से अपील की गई है कि वे वार्ड 16 में साफ छवि वाले उम्मीदवार को पार्षद चुनें। इसमें कहा गया है कि ऐसा पार्षद चुना जाए जिसके राज में सभी बहन-बेटियां सुरक्षित हों और जो सबकी इज्जत करता हो। इन पर्चों में कुछ उम्मीदवारों पर निशाना साधा गया है।इपर्चों में यह आरोप भी है कि चुनाव में शराब बांटकर वोट मांगने वाले लोग शराब का ठेका बंद करने की बात कर रहे हैं, जबकि वे खुद रात को शराब पीकर सोते हैं। इसके अलावा, रेलवे फुट ओवरब्रिज के अधूरे होने के लिए जिम्मेदार लोगों को पहचानने की बात भी कही गई है। पर्चों में एक कविता के रूप में भी संदेश दिया गया है: “सारी जिंदगी हराम का खाते हो, और रास्ता ईमानदारी का हमें दिखाते हो, तुम्हारी आदत आवारा के जैसी है जो, हड्डी फेंक दे उसी के आंगन में नजर आते हो।” वार्ड 16 में तीन प्रमुख उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा से शिवानी मीणा, कांग्रेस से आमिर खान और निर्दलीय गुरदीप सिंह उर्फ बब्बी शामिल हैं। गुरदीप सिंह को हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल की टीम का समर्थन हासिल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *