पुलिस विभाग के एसपी सिटी कार्यालय का नवीनीकरण और जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को इसका उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय पहुंचकर नवीनीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पूरे कार्यालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नवीनीकरण के बाद कार्यालय में आधुनिक और बेहतर कार्य सुविधाओं को शामिल किया गया है। इससे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रोजमर्रा के कामकाज में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। कार्यालयीन व्यवस्थाओं को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए भी जरूरी बदलाव किए गए हैं।
जनसुनवाई के लिए आने वाले फरियादियों को भी सुविधा
एसपी सिटी कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। नवीनीकरण के दौरान जनसुनवाई के लिए आने वाले शिकायतकर्ताओं के लिए भी सुविधाजनक और व्यवस्थित वातावरण तैयार किया गया है। इससे फरियादियों को अपनी शिकायत रखने में सहूलियत मिलेगी।
उद्घाटन के दौरान एसपी सिटी आदित्य बंसल, एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र, सहायक पुलिस अधीक्षक श्रुष्टी जैन समेत क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यालय की नई व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

