दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में कराने के लिए शुक्रवार को असरगंज प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। तारापुर एसडीओ महेश कुमार और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने मिलकर पूजा पंडालों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमित कुमार और राजस्व अधिकारी फैजल खान भी मौजूद थे। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समितियों से तालमेल बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा की पूजा कर सकें। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में कराने के लिए शुक्रवार को असरगंज प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। तारापुर एसडीओ महेश कुमार और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने मिलकर पूजा पंडालों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमित कुमार और राजस्व अधिकारी फैजल खान भी मौजूद थे। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समितियों से तालमेल बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा की पूजा कर सकें।

