भारत के कृष्णा नागर और सिवाराजन सोलाइमलाइ ने एशियाई पैरा खेलों की पुरूष युगल एसएच6 बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि एसएल4 वर्ग में भारत के तीन पदक पक्के हो गए। कृष्णा और सिवाराजन तीन मैचों में एक जीत और दो हार के बाद दूसरे स्थान पर रहे। सिर्फ चार टीमें होने के कारण ग्रुप में स्थिति के आधार पर पदक तय किये गए।चीन के लिन नेइली और किंगताओ जेंग ने तीनों मैच जीतकर स्वर्ण पदक जीता। इंडोनेशिया के अजी दिमास त्रि और सुभांतुक ने दो मैच गंवाने के बाद कांस्य पदक हासिल किया। एसएच6 श्रेणी पैरा बैडमिंटन में कम कद के खिलाड़ियों के लिये है।इससे पहले मौजूदा चैंपियन सुहास एलवाई और दो अन्य खिलाड़ियों के सेमीफाइनल में पहुंचने से भारत ने पुरुषों के एकल एसएल4 बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन पदक पक्के कर दिए। वर्तमान में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और आईएएस अधिकारी सुहास ने कोरिया के चो नादान को 21-12 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान से होगा। सेतियावान ने क्वार्टरफाइनल के एक अन्य मैच में भारत के सुकांत कदम को 21-17, 18-21, 21-15 से हराया।दूसरा सेमीफाइनल दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों नवीन शिवकुमार और अभिजीत सखूजा के बीच खेला जाएगा। नवीन ने क्वार्टरफाइनल में कोरिया के शिन क्युंग ह्वान को 21-14 21-4 से जबकि अभिजीत ने हमवतन सूर्यकांत यादव को 21-16 21-12 से हराया। एसएल4 श्रेणी में ऐसे खिलाड़ी भाग लेते हैं जिनके निचले अंग दिव्यांग होते हैं लेकिन दौड़ने में उनका संतुलन एसएल3 श्रेणी के खिलाड़ियों से बेहतर होता है।
भारत के कृष्णा नागर और सिवाराजन सोलाइमलाइ ने एशियाई पैरा खेलों की पुरूष युगल एसएच6 बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि एसएल4 वर्ग में भारत के तीन पदक पक्के हो गए। कृष्णा और सिवाराजन तीन मैचों में एक जीत और दो हार के बाद दूसरे स्थान पर रहे। सिर्फ चार टीमें होने के कारण ग्रुप में स्थिति के आधार पर पदक तय किये गए।
चीन के लिन नेइली और किंगताओ जेंग ने तीनों मैच जीतकर स्वर्ण पदक जीता। इंडोनेशिया के अजी दिमास त्रि और सुभांतुक ने दो मैच गंवाने के बाद कांस्य पदक हासिल किया। एसएच6 श्रेणी पैरा बैडमिंटन में कम कद के खिलाड़ियों के लिये है।
इससे पहले मौजूदा चैंपियन सुहास एलवाई और दो अन्य खिलाड़ियों के सेमीफाइनल में पहुंचने से भारत ने पुरुषों के एकल एसएल4 बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन पदक पक्के कर दिए। वर्तमान में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और आईएएस अधिकारी सुहास ने कोरिया के चो नादान को 21-12 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान से होगा। सेतियावान ने क्वार्टरफाइनल के एक अन्य मैच में भारत के सुकांत कदम को 21-17, 18-21, 21-15 से हराया।
दूसरा सेमीफाइनल दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों नवीन शिवकुमार और अभिजीत सखूजा के बीच खेला जाएगा। नवीन ने क्वार्टरफाइनल में कोरिया के शिन क्युंग ह्वान को 21-14 21-4 से जबकि अभिजीत ने हमवतन सूर्यकांत यादव को 21-16 21-12 से हराया। एसएल4 श्रेणी में ऐसे खिलाड़ी भाग लेते हैं जिनके निचले अंग दिव्यांग होते हैं लेकिन दौड़ने में उनका संतुलन एसएल3 श्रेणी के खिलाड़ियों से बेहतर होता है।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

