एशियन गेम्स- शूटर मनु भाकर का इवेंट जारी:भारत की महिला और पुरुष टीमें तीरंदाजी के सेमीफाइनल में

एशियन गेम्स- शूटर मनु भाकर का इवेंट जारी:भारत की महिला और पुरुष टीमें तीरंदाजी के सेमीफाइनल में

भारत की पुरुष और महिला आर्चरी टीमों ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जहां उनका सामना साउथ कोरिया से होगा। रविवार को गेम्स के 8वें दिन शूटिंग में 25 मीटर पिस्टल के क्वालिफिकेशन इवेंट जारी हैं। इसमें मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत हिस्सा ले रही हैं। दूसरी ओर मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी महिलाओं की मैराथन वाक रेस में हिस्सा ले रही हैं। एशियाड में आज 33 गोल्ड मेडल दांव पर हैं। 18 साल की अनाहत सिंह स्क्वाश महिला सिंगल्स का फाइनल मैच खेलेंगी। भारत को उनसे गोल्ड की उम्मीद होगी। उनका मुकाबला दोपहर 1:30 बजे मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमणियम से होगा। अभय सिंह पुरुष सिंगल्स के फाइनल में दोपहर 12:30 बजे एनग एइन यो से खेलेंगे। इसके अलावा महिला हॉकी टीम सिंगापुर से भिड़ेगी। वहीं पुरुष वॉलीबॉल टीम वियतनाम के खिलाफ उतरेगी। भारत की पुरुष और महिला आर्चरी टीमों ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जहां उनका सामना साउथ कोरिया से होगा। रविवार को गेम्स के 8वें दिन शूटिंग में 25 मीटर पिस्टल के क्वालिफिकेशन इवेंट जारी हैं। इसमें मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत हिस्सा ले रही हैं। दूसरी ओर मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी महिलाओं की मैराथन वाक रेस में हिस्सा ले रही हैं। एशियाड में आज 33 गोल्ड मेडल दांव पर हैं। 18 साल की अनाहत सिंह स्क्वाश महिला सिंगल्स का फाइनल मैच खेलेंगी। भारत को उनसे गोल्ड की उम्मीद होगी। उनका मुकाबला दोपहर 1:30 बजे मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमणियम से होगा। अभय सिंह पुरुष सिंगल्स के फाइनल में दोपहर 12:30 बजे एनग एइन यो से खेलेंगे। इसके अलावा महिला हॉकी टीम सिंगापुर से भिड़ेगी। वहीं पुरुष वॉलीबॉल टीम वियतनाम के खिलाफ उतरेगी।

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *