एशियन गेम्स के चौथे दिन बुधवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में भारत 1719-44 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहा। चीन ने 1735-56 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। साउथ कोरिया 1730-55 के साथ दूसरे और वियतनाम 1719-46 के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, भारत की मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। आज भारत की नजर वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और शूटर मनु भाकर पर होंगी। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट मीराबाई 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में उतरेंगी। भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल में दावेदारी पेश करेंगी। शूटिंग में भाकर समेत 6 निशानेबाजों के मुकाबले सुबह 6:15 बजे महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन होगी। मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरूचि इंदर सिंह भारत की ओर से उतरेंगी। इसी इवेंट का टीम फाइनल भी होगा। सुबह 9 बजे इंडिविजुअल फाइनल होगा। अगर भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई करती हैं तो यहां भी मेडल का मौका रहेगा। सुबह 6:30 बजे पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन होगी। इसमें अनंतजीत सिंह नरूका, मिराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल हिस्सा लेंगे। इसी समय महिलाओं की स्कीट में राइजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और महेश्वरी चौहान उतरेंगी। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई के बाद ज्ञानेश्वरी सुबह 10 बजे महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग का मेडल इवेंट होगा। मीराबाई चानू इसमें भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग का मेडल इवेंट होगा। ज्ञानेश्वरी यादव इसमें उतरेंगी।
एशियन गेम्स-महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम चौथे स्थान पर:चीन ने जीता गोल्ड,मनु इंडिविजुअल के फाइनल में

