एनएययूआई राष्ट्रीय सचिव रितु बराला और महिला पुलिसकर्मी में मारपीट:एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ बोले- यह हत्या के प्रयास से कम नहीं, वीडियो आया सामने

एनएययूआई राष्ट्रीय सचिव रितु बराला और महिला पुलिसकर्मी में मारपीट:एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ बोले- यह हत्या के प्रयास से कम नहीं, वीडियो आया सामने

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक दिन पहले एनएसयूआई के विरोध-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय सचिव रितु बराला और महिला पुलिसकर्मी के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट के कई वीडियो सामने आए हैं। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पुलिस पर एनएसयूआई प्रदर्शनकारियों से मारपीट और खराब बर्ताव को लेकर रोष जताया है। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी। छोटी बहन ऋतु बराला के संघर्ष, साहस और हौसले को सलाम।’ वहीं एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा- लिखा- ‘गुंडो जैसा बर्ताव किया जा रहा है।’ बता दें कि रितु बराला राजस्थान यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति में सक्रिय रही हैं। मारपीट का वीडियो सामने, एक-दूसरे के बाल खींचे, घूंसे मारे एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला और दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मी के बीच बस में मारपीट का वीडियो सामने आया है। प्रदर्शन के बाद डिटेन करके ले जाया जा रहा था, तभी दोनों के बीच बहस मारपीट में बदल गई। महिला पुलिसकर्मी ने बराला के बाल खींचे और लात घुंसो से मारपीट की। बराला ने भी पलटवार किया और महिला पुलिसकर्मी के बाल खींच लिए। दोनों बस में ही गुत्मगुत्था होती दिख रही हैं। बस में प्रदर्शनकारी और पुरुष सुरक्षाकर्मी भी थे। काफी देर तक दोनों में मारपीट होती रही, इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव किया। कांग्रेस नेताओं ने जताया विरोध, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस मापीट का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने वीडियो शेयर करते हुए ऋतु बराला के संघर्ष, साहस और हौसले को सलाम किया। एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ का दिल्ली पुलिस पर निशाना, लिखा- गुंडो जैसा बर्ताव किया जा रहा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- दिल्ली पुलिस की बर्बरता, निर्दयता व असवेंदनशीलता को देखिए। वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने वाली NSUI की छात्राओं का गला दबाने, चेहरे पर खरोंचने और जूते पहनकर लात मारने और छात्राओं के साथ गुंडो जैसा बर्ताव किया जा रहा हैं । यह हत्या के प्रयास से कम नहीं है। क्या अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाना अपराध है? क्या देश की बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार्य है?
छात्रों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार बेहद शर्मनाक एनएसयूआई ने एक्स पर लिखा- राजीव चौक पर वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे NSUI के साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान साथियों के साथ बर्बरता की गई और महिला NSUI कार्यकर्ता के साथ भी मारपीट की गई। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार बेहद शर्मनाक है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *