एटा में यूथ प्रीमियम लीग का ट्रायल हुआ:110 बच्चों ने लिया हिस्सा, चयनित खिलाड़ी वृंदावन में खेलेंगे डे-नाइट क्रिकेट

एटा में यूथ प्रीमियम लीग का ट्रायल हुआ:110 बच्चों ने लिया हिस्सा, चयनित खिलाड़ी वृंदावन में खेलेंगे डे-नाइट क्रिकेट

एटा जिले के अलीगंज रोड स्थित बाला जी क्रिकेट एकेडमी में यूथ प्रीमियम लीग क्रिकेटरों का ट्रायल हुआ। इसमें 110 बच्चों ने हिस्सा लिया। वृंदावन क्रिकेट एकेडमी ने इस लीग का आयोजन किया है। ट्रायल में 60 बच्चों का चयन किया जाएगा। इनकी सूची दो दिन बाद जारी होगी। चयनित बच्चे वृंदावन में होने वाले डे-नाइट क्रिकेट में हिस्सा लेंगे। यहां 50-50 ओवर के मैच खेले जाएंगे। वृंदावन क्रिकेट एकेडमी के कोच लोकेश तोमर और बाला जी क्रिकेट एकेडमी के कोच रवि यादव ने बच्चों का बॉलिंग और बैटिंग ट्रायल लिया। शुक्रवार शाम चार बजे ट्रायल का समापन हुआ। इस दौरान हिमांशु सिंह ने बताया कि वृंदावन क्रिकेट एकेडमी यूथ प्रीमियर लीग का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे टी-20 क्रिकेट की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन 50 ओवर का फॉर्मेट लंबे गेम के लिए जरूरी है। मैच अक्टूबर के आखिरी तक होंगे आयोजित हिमांशु सिंह ने अपील की कि लेदर बॉल क्रिकेट खत्म होता जा रहा था, लेकिन रवि यादव ने इसमें नई जान डाल दी है। अब पुराने क्रिकेटर भी इससे जुड़ रहे हैं। वृंदावन क्रिकेट एकेडमी के कोच लोकेश तोमर ने बताया कि यूथ प्रीमियर लीग का यह दूसरा एडिशन है, जो वृंदावन में होगा। यह बच्चों के लिए 50 ओवर के मैच का अच्छा फॉर्मेट है। इसमें 14, 16 और 19 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। मैच अक्टूबर के आखिर तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एटा में अच्छे टैलेंटेड बच्चे हैं, इसलिए यहां के बच्चों को मौका देने के लिए ट्रायल एटा में रखा गया। इस दौरान हिमांशु सिंह, अमित, लोकेश तोमर, रवि यादव, सौरभ कुमार और सुधीर यादव मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *