एटा के अवागढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी:मिठाई विक्रेता के प्रतिष्ठान से दो नमूने लिए

एटा के अवागढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी:मिठाई विक्रेता के प्रतिष्ठान से दो नमूने लिए

एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई मिलावटखोरी रोकने के उद्देश्य से की गई। इस दौरान अवागढ़ तिराहे पर स्थित एक प्रतिष्ठान से दो नमूने जांच के लिए लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) रफी अशोक, जलेसर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सोनू पुत्र अशोक कुमार के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। टीम ने दुकान से घेवर का एक नमूना और खोया में मिलाने के लिए तैयार एक संदिग्ध घोल का नमूना संग्रहित किया। विभाग ने नियमानुसार दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इन नमूनों की गुणवत्ता और उनमें किसी प्रकार की मिलावट की पुष्टि हो सकेगी। अधिकारियों के अनुसार, आगामी त्योहारों को देखते हुए मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट से बचने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *