एक ही रात में 3 वाहनों की बैटरी चोरी:ईको कार में आए चोर, पहले भी इलाके से गायब हुई बैटरियां

एक ही रात में 3 वाहनों की बैटरी चोरी:ईको कार में आए चोर, पहले भी इलाके से गायब हुई बैटरियां

जालोर के गोडीजी मंदिर के पास खड़े तीन वाहनों से एक ही रात में बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन मालिकों ने जालोर पुलिस थाने में अलग-अलग शिकायत देकर बैटरियां बरामद करने की मांग की है। इसी के साथ कुछ दिनों पहले 25 सितंबर को भी इलाके में कुछ और खड़े वाहनों से बैटरियां चोरी होने की वारदात हो चुकी है। एक रात में 3 वाहनों की बैटरियां गायब गोडीजी मंदिर के पास रहने वाले रमेश कुमार माली ने शिकायत में बताया कि वे 26 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे अपना टाटा आयशर लोडिंग वाहन घर के पास सड़क पर खड़ा कर सोने चले गए थे। सुबह वाहन के पास पहुंचे तो उसमें लगी एक्साइड बैटरी गायब मिली। इसी क्षेत्र के दुदावा जाव निवासी मंगलाराम माली ने बताया कि उन्होंने अपना आयशर लोडिंग वाहन और मैजिक टेंपो 26 सितंबर की रात करीब 12 बजे खड़े किए थे। सुबह देखा तो दोनों वाहनों की बैटरियां गायब थीं। उन्होंने भी पुलिस से बैटरियां बरामद करने और चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दोनों शिकायतों के अनुसार, रात में खड़े किए गए कुल तीन वाहनों की बैटरियां चोरी हुई हैं। वाहन मालिकों को घटना की जानकारी सुबह मिली। पहले भी हो चुकी है बैटरी की चोरी कुछ दिनों पहले अस्पताल चौराहा निवासी सरफराज अहमद ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तासखाना बावड़ी पर स्थित उनके 2 ट्रैक्टर गोदाम के पास खड़े थे। 25 सितंबर को वे रोज की तरह गोदाम पहुंचे तो दोनों ट्रैक्टरों की बैटरियां गायब मिलीं। आसपास पता करने के बाद उन्होंने गोदाम के सामने स्थित मोबाइल की दुकान का सीसीटीवी फुटेज देखा। सरफराज के अनुसार, फुटेज में रात करीब 3 से 4 बजे के बीच एक ईको कार गोदाम के पास आती दिखाई दे रही है। आरोप है कि कार में आए लोगों ने दोनों ट्रैक्टरों से बैटरियां निकालीं और वहां से चले गए। फुटेज स्पष्ट नहीं होने के कारण संदिग्धों की पहचान नहीं हो सकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *