‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण:नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया, सीएमसीसी प्रशिक्षण संपन्न

ग्रामीण विकास विभाग के राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा संचालित समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र (सीएमटीसी), झाड़ोली में सीएमसीसी रिफ्रेशर प्रशिक्षण का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला परियोजना प्रबंधक पुखराज पुरोहित थे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग समुदाय स्तर पर प्रभावी ढंग से करें और सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस कार्यक्रम में जिला प्रबंधक सूर्यप्रकाश कंवरिया, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक एवं डीआरसी हेड मनोज कुमार मीणा, आरपीआरपी प्रवीण रोत और मणिलाल कटारा भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सोनिया, प्रेरणा खंडेलवाल और योगिशा मीना ने किया। इसमें सीएमसीसी की भूमिका और जिम्मेदारियों, प्रशिक्षण संचालन, सामुदायिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और प्रभावी प्रशिक्षण पद्धतियों जैसे विभिन्न विषयों पर जानकारी और व्यावहारिक अभ्यास कराए गए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत समापन अवसर पर अतिथियों, प्रशिक्षणार्थियों और उपस्थित कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षण को उपयोगी, ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक बताया। अतिथियों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं और उनसे प्राप्त ज्ञान को समुदाय तक पहुंचाने का आह्वान किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *