एक घंटे संबंध बनाने के बाद गला दबाकर की हत्या:एक साल से महिला का पड़ोसी से चल रहा था अफेयर, शादी तय होने पर शुरू हुआ था विवाद

एक घंटे संबंध बनाने के बाद गला दबाकर की हत्या:एक साल से महिला का पड़ोसी से चल रहा था अफेयर, शादी तय होने पर शुरू हुआ था विवाद

किशनगंज पुलिस ने 5 दिन पहले हुई महजबी खातून की हत्या का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने नटुआपाड़ा वार्ड संख्या-14 के रहने वाले अब्दुल खालिक के बेटे सिमनान उर्फ साह सिमनान (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का बॉयफ्रेंड है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि महिला के साथ एक साल से अफेयर चल रहा था। वह शादी की दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। एक साल से रिलेशन में थे दोनों आरोपी सिमनान ने पुलिस को बताया कि मैं महजबी खातून के साथ एक साल से रिलेशनशिप में था। हम दोनों का अफेयर उत्तर प्रदेश के मेरठ से शुरू हुआ था। वहां मैं और महजबी का पति मुजाहिर आमल कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। मुजाहिर अक्सर अपने मोबाइल का रिचार्ज या बैटरी खत्म होने पर मेरे फोन से पत्नी को कॉल करता था। इस दौरान महजबी कभी-कभी मुझे मैसेज भेजती थी और मैं जवाब भी देता था। धीरे-धीरे हम दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। एक दिन महजबी ने कहा कि वह मुझसे प्यार करती है। मैं भी उसकी बात को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद हम दोनों ने कई बार अवैध संबंध बनाए। हम दोनों एक ही गांव के थे तो मैं जब भी घर आता हमरा मिलना होता रहता था। कई बार मैंने उसको तोहफा भी दिया था। मेरी शादी तय होने से महिला नाराज थी आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरे मेरठ रहता था। वहां से घर वापस लौटा तो परिजनों ने मेरी शादी तय कर दी। इसके बाद से महजबी नाराज चल रही थी। घटना वाले दिन रात को करीब 11 बजे उसने मुझे फोन कर बुलाया। फिर मैं उससे मिलने उसके घर गया। उसने संबंध बनाने के लिए कहा तो मैं स्वीकार नहीं किया। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। इस दौरान महिला धमकी देने लगी। मैंने उससे कहा कि तुम मुझे डरा नहीं सकती हो। इससे गुस्सा होकर मैंने साड़ी से गला दबाकर मार दिया। SDPO खुसरो शिराज ने बताया कि 6 अक्टूबर को बहादुरगंज पुलिस को सूचना मिली कि नटुआपाड़ा गांव में महजबी खातून की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतका के बेटे ने बहादुरगंज थाने में केस दर्ज कराया और सिमनान को आरोपी बनाया था। फोन कर घर बुलाने के बाद हत्या का आरोप SDPO ने बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच पिछले एक साल से संपर्क था। 5 अक्टूबर को मृतका ने आरोपी को फोन कर बुलाया था। वह उसके घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसकी साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार था। किशनगंज पुलिस ने 5 दिन पहले हुई महजबी खातून की हत्या का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने नटुआपाड़ा वार्ड संख्या-14 के रहने वाले अब्दुल खालिक के बेटे सिमनान उर्फ साह सिमनान (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का बॉयफ्रेंड है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि महिला के साथ एक साल से अफेयर चल रहा था। वह शादी की दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। एक साल से रिलेशन में थे दोनों आरोपी सिमनान ने पुलिस को बताया कि मैं महजबी खातून के साथ एक साल से रिलेशनशिप में था। हम दोनों का अफेयर उत्तर प्रदेश के मेरठ से शुरू हुआ था। वहां मैं और महजबी का पति मुजाहिर आमल कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। मुजाहिर अक्सर अपने मोबाइल का रिचार्ज या बैटरी खत्म होने पर मेरे फोन से पत्नी को कॉल करता था। इस दौरान महजबी कभी-कभी मुझे मैसेज भेजती थी और मैं जवाब भी देता था। धीरे-धीरे हम दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। एक दिन महजबी ने कहा कि वह मुझसे प्यार करती है। मैं भी उसकी बात को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद हम दोनों ने कई बार अवैध संबंध बनाए। हम दोनों एक ही गांव के थे तो मैं जब भी घर आता हमरा मिलना होता रहता था। कई बार मैंने उसको तोहफा भी दिया था। मेरी शादी तय होने से महिला नाराज थी आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरे मेरठ रहता था। वहां से घर वापस लौटा तो परिजनों ने मेरी शादी तय कर दी। इसके बाद से महजबी नाराज चल रही थी। घटना वाले दिन रात को करीब 11 बजे उसने मुझे फोन कर बुलाया। फिर मैं उससे मिलने उसके घर गया। उसने संबंध बनाने के लिए कहा तो मैं स्वीकार नहीं किया। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। इस दौरान महिला धमकी देने लगी। मैंने उससे कहा कि तुम मुझे डरा नहीं सकती हो। इससे गुस्सा होकर मैंने साड़ी से गला दबाकर मार दिया। SDPO खुसरो शिराज ने बताया कि 6 अक्टूबर को बहादुरगंज पुलिस को सूचना मिली कि नटुआपाड़ा गांव में महजबी खातून की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतका के बेटे ने बहादुरगंज थाने में केस दर्ज कराया और सिमनान को आरोपी बनाया था। फोन कर घर बुलाने के बाद हत्या का आरोप SDPO ने बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच पिछले एक साल से संपर्क था। 5 अक्टूबर को मृतका ने आरोपी को फोन कर बुलाया था। वह उसके घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसकी साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार था।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *