एई और जेई की आंतरिक नियुक्ति 10 माह से अटकी:फरवरी 2024 में विज्ञापन, 127 कर्मचारियों ने 9 अक्टूबर 2025 को दिया एग्जाम

एई और जेई की आंतरिक नियुक्ति 10 माह से अटकी:फरवरी 2024 में विज्ञापन, 127 कर्मचारियों ने 9 अक्टूबर 2025 को दिया एग्जाम

झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) की आंतरिक नियुक्ति प्रक्रिया करीब 10 महीने से अटकी हुई है। अभियंताओं की भारी कमी के बीच सहायक अभियंता (एई) और कनीय अभियंता (जेई) के करीब 100 पदों पर आंतरिक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। 9 अक्टूबर 2025 को परीक्षा होने और नवंबर में उत्तर कुंजी पर आपत्तियों के निराकरण के बावजूद अब तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। निगम ने विज्ञापन संख्या 01/2024, 03/2024, 04/2024 और 05/2024 के माध्यम से फरवरी 2024 में आंतरिक नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। इसका उद्देश्य निगम में पहले से कार्यरत योग्य डिप्लोमा इंजीनियरिंग डिग्रीधारी कर्मचारियों को एई और जेई के पदों पर नियुक्त करना था। इनमें ऊर्जा विकास निगम एवं इसकी अनुषंगी इकाइयों में कार्यरत जूनियर लाइनमैन, स्विच बोर्ड ऑपरेटर, सहायक परिचालक, कार्यालय सहायक और फोर्थ ग्रेड कर्मी समेत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं, जिन्होंने इसकी परीक्षा लिखी थी। 127 अभ्यर्थी शामिल हुए। नवंबर 2025 में उत्तर कुंजी जारी की गई और उससे संबंधित आपत्तियों का भी निराकरण कर दिया गया। इसके बाद करीब 10 महीने बीत गए, अबतक रिजल्ट जारी नहीं हुआ। रिजल्ट जारी होने पर निगम को मिलते 35 एई व 65 जेई नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने पर करीब 35 सहायक अभियंता और 65 कनीय अभियंता मिल सकते हैं। बिजली व्यवस्था से जुड़े कर्मियों का कहना है कि अभियंताओं की मौजूदा कमी को देखते हुए यह नियुक्ति तुरंत राहत दे सकती है। इससे फील्ड स्तर पर तकनीकी निगरानी, लोकल फॉल्ट के समाधान, बिजली आपूर्ति बहाल करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे में मदद मिल सकती है। 3347 पदों पर नई भर्ती की है तैयारी, पुरानी का रिजल्ट बाकी ऊर्जा विभाग और जेयूवीएनएल की ओर से करीब 3347 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया नवंबर तक शुरू करने की बात कही जा रही है। पिछले महीने मुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री हेमंत सोरेन की समीक्षा बैठक में भी निगमों में मैनपावर की कमी का मुद्दा उठा था। सीएम ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था। जल्द रिजल्ट जारी होगा रिजल्ट निकालने पर काम जारी है। दरअसल ऊर्जा विकास निगम के प्रबंधन में आए बदलाव के कारण विलंब हुआ। सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए बहुत जल्द रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा। – राजेश कुमार पांडेय, डीजीएम, ऊर्जा विकास निगम झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) की आंतरिक नियुक्ति प्रक्रिया करीब 10 महीने से अटकी हुई है। अभियंताओं की भारी कमी के बीच सहायक अभियंता (एई) और कनीय अभियंता (जेई) के करीब 100 पदों पर आंतरिक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। 9 अक्टूबर 2025 को परीक्षा होने और नवंबर में उत्तर कुंजी पर आपत्तियों के निराकरण के बावजूद अब तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। निगम ने विज्ञापन संख्या 01/2024, 03/2024, 04/2024 और 05/2024 के माध्यम से फरवरी 2024 में आंतरिक नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। इसका उद्देश्य निगम में पहले से कार्यरत योग्य डिप्लोमा इंजीनियरिंग डिग्रीधारी कर्मचारियों को एई और जेई के पदों पर नियुक्त करना था। इनमें ऊर्जा विकास निगम एवं इसकी अनुषंगी इकाइयों में कार्यरत जूनियर लाइनमैन, स्विच बोर्ड ऑपरेटर, सहायक परिचालक, कार्यालय सहायक और फोर्थ ग्रेड कर्मी समेत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं, जिन्होंने इसकी परीक्षा लिखी थी। 127 अभ्यर्थी शामिल हुए। नवंबर 2025 में उत्तर कुंजी जारी की गई और उससे संबंधित आपत्तियों का भी निराकरण कर दिया गया। इसके बाद करीब 10 महीने बीत गए, अबतक रिजल्ट जारी नहीं हुआ। रिजल्ट जारी होने पर निगम को मिलते 35 एई व 65 जेई नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने पर करीब 35 सहायक अभियंता और 65 कनीय अभियंता मिल सकते हैं। बिजली व्यवस्था से जुड़े कर्मियों का कहना है कि अभियंताओं की मौजूदा कमी को देखते हुए यह नियुक्ति तुरंत राहत दे सकती है। इससे फील्ड स्तर पर तकनीकी निगरानी, लोकल फॉल्ट के समाधान, बिजली आपूर्ति बहाल करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे में मदद मिल सकती है। 3347 पदों पर नई भर्ती की है तैयारी, पुरानी का रिजल्ट बाकी ऊर्जा विभाग और जेयूवीएनएल की ओर से करीब 3347 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया नवंबर तक शुरू करने की बात कही जा रही है। पिछले महीने मुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री हेमंत सोरेन की समीक्षा बैठक में भी निगमों में मैनपावर की कमी का मुद्दा उठा था। सीएम ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था। जल्द रिजल्ट जारी होगा रिजल्ट निकालने पर काम जारी है। दरअसल ऊर्जा विकास निगम के प्रबंधन में आए बदलाव के कारण विलंब हुआ। सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए बहुत जल्द रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा। – राजेश कुमार पांडेय, डीजीएम, ऊर्जा विकास निगम  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *