ऋषभ पंत टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय:फिफ्टी लगाकर खेल रहे; श्रीलंका के खिलाफ भारत को 349 रन की बढ़त

ऋषभ पंत टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय:फिफ्टी लगाकर खेल रहे; श्रीलंका के खिलाफ भारत को 349 रन की बढ़त

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में 5 विकेट पर 171 रन बनाए हैं। चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल जारी है। ऋषभ पंत ने लाहिरु कुमारा की गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की और टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल शून्य, केएल राहुल 35, शुभमन गिल 8 और देवदत्त पडिक्कल 44 रन बना सके। भारत की कुल बढ़त 349 रन हो गई है। टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। इससे भारत को पहली पारी में 178 रन की बढ़त मिली थी। मैच का स्कोरकार्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *