उन्नाव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि

उन्नाव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि

उन्नाव के गुरुवार सुबह 24 वर्षीय विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामला पुरवा थाना क्षेत्र का है। चार साल पहले हुई थी शादी राखी की शादी करीब चार साल पहले पुरवा थाना क्षेत्र के खड़गी खेड़ा गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। गुरुवार सुबह ससुराल में उसकी मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। मां ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप मृतका की मां सन्नो ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। मां ने गाड़ी अपने नाम कराने और आभूषणों को लेकर विवाद होने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि बेटी के आभूषण भी उतार लिए गए थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया राखी की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम हाउस में मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मायके पक्ष ने घटना को सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुरवा थानाध्यक्ष भुवन मौर्य ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *