उज्जैन में दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज:कभी धूप, कभी बारिश तो कभी छांव; उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

उज्जैन में दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज:कभी धूप, कभी बारिश तो कभी छांव; उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

उज्जैन शहर में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। कभी धूप, कभी छांव और अचानक बारिश होने से लोग परेशान हैं। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो जाता है, लेकिन आसमान साफ होते ही उमस और गर्मी फिर बढ़ जाती है। सोमवार सुबह उज्जैन के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हुआ और धूप निकल आई। दोपहर करीब 2 बजे एक बार फिर कई इलाकों में 10 से 15 मिनट तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश रुकने के बाद फिर धूप निकल आई और कुछ देर बाद आसमान में बादल छा गए। दिनभर मौसम इसी तरह बदलता रहा। मौसम विशेषज्ञ राजेंद्र गुप्त के अनुसार, तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है। शाम तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शाम तक कोई खास तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उज्जैन जिले में औसत 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। उज्जैन में 33, घट्टिया में 16, खाचरौद में 6, नागदा में 12, बड़नगर में 4, महिदपुर में 48, झारडा में 32, तराना में 24.2 और मकड़ोन में 32 मिमी बारिश हुई। 1 जून से अब तक जिले में औसत 587.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *