ईस्ट जोन के खिलाफ फाइनल से पहले साउथ जोन ने बढ़ाई अपनी ताकत, मोहम्मद सिराज और देवदत्त पडिक्कल को टीम में किया शामिल

ईस्ट जोन के खिलाफ फाइनल से पहले साउथ जोन ने बढ़ाई अपनी ताकत, मोहम्मद सिराज और देवदत्त पडिक्कल को टीम में किया शामिल

South Zone vs East Zone Duleep Trophy Final 2026: दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में साउथ जोन का सामना ईस्ट जोन से होगा। ईस्ट जोन जहां तीसरी बारी खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, तो वहीं साउथ जोन पिछले साल के अधूरे सपने को पूरा करना चाहेगी। 

KL Rahul Will Not Play Duleep Trophy 2026 Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में केएल राहुल नहीं खेलेंगे। टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। हालांकि मोहम्मद सिराज और देवदत्त पडिक्कल के खेलने पर उन्होंने मुहर लगा दी है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार से ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें खिताबी मुकाबले में उतरेंगी। ईशान किशन ईस्ट जोन की कमान संभाल रहे हैं तो तिलक वर्मा साउथ जोन के कप्तान हैं।

फाइनल तक दोनों टीमों का सफर

ईस्ट जोन ने क्वार्टरफाइनल में नॉर्थईस्ट जोन का एकतरफा मुकाबले में हराया था और फिर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अंतिम 4 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। दूसरी ओर साउथ जोन ने पिछले सीजन का भी फाइनल खेला था, जिसकी वजह से इस सीजन वह सीधे सेमीफाइनल का टिकट पाने में सफल रही। अंतिम 4 मुकाबले में उसने नॉर्थ जोन को मात दी और अब फाइनल जीतने के इरादे से अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है।

हालांकि ईस्ट जोन में कई स्टार खिलाड़ी हैं। ईशान किशन के अलावा वैभव सूर्यवंशी, मुकेश कुमार, अभिमन्यू ईश्वरन और मोहम्मद शमी इस टीम का हिस्सा हैं। ईस्ट जोन ने आखिरी बार 2012 में ट्रॉफी उठाई थी, जो साउथ जोन 24 बार ये टूर्नामेंट खेल चुका है और 13 बार चैंपियन रहा है। साउथ जोन ने 2023 में पिछली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के लिए ईस्ट जोन

अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), विराट सिंह, एमडी कौनैन क़ुरैशी, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज़ अहमद, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, सूरज सिंधु जयसवाल और
शिखर मोहन।

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के लिए साउथ जोन

रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमातेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, कवुरी सैतेजा, विधाथ कवरप्पा, एमडी निधिश, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना, करुण नायर, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *