ईरान में आवासीय इमारत में धमाका, 2 लोग घायल

ईरान में आवासीय इमारत में धमाका, 2 लोग घायल

ईरान (Iran) में आज एक धमाके (Explosion) के मामला सामने आया है! हालांकि यह धमाका किसी हमले की वजह से नहीं हुआ! जानकारी के अनुसार धमाका मशहद (Mashad) में हुआ, जो एक पूर्वोत्तर ईरानी शहर है! ईरानी ब्रॉडकास्टिंग चैनल ने इस बारे में जानकारी दी! धमाका एक आवासीय इमारत में हुआ, जिसकी वजह से हड़कंप मच गया!

इमारत हुई ध्वस्त

ईरानी मीडिया के अनुसार धमाका बहुत ज़्यादा जोर का नहीं था, लेकिन फिर भी उसका असर इतना था कि आवासीय इमारत ध्वस्त हो गई! घटना के बाद फायर फाइटर्स और इमरजेंसी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को वहाँ से निकाला!

2 लोग घायल

ईरानी शहर मशहद में स्थित आवासीय इमारत में हुए इस धमाके की वजह से 2 लोग घायल हो गए! इमरजेंसी टीम ने दोनों घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है! हालांकि दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है!

यह खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *