ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव की स्थिति बरकरार है। दोनों देशों के बीच फिलहाल कोई डील नहीं हुई है जिसकी वजह से युद्ध का स्थायी अंत नहीं हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को लेकर भी दोनों देश आमने-सामने हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कुछ समय पहले ही कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। इसी बीच ईरान ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को धमकी दे दी है।
अगर कोई गलती की तो किए जाएंगे घातक हमले
ईरान के मुख्य सैन्य कमांड खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने आज कड़े शब्दों में धमकी दे दी है। इस धमकी के अनुसार अगर अमेरिका और मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सहयोगी देश कोई गलती करते हैं, तो उन्हें घातक हमलों का सामना करना पड़ेगा।
यह खबर अपडेट हो रही है…

