ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव बरकरार है। कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान की तरफ से पेश किए गए सीज़फायर के नए प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की थी जिसमें होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को ‘ट्रंप स्ट्रेट’ (Strait of Trump) बताया था। इस रणनीतिक जलमार्ग पर भी दोनों देश आमने-सामने हैं। इस मामले में अब ईरान ने दो-टूक सुना दी है।
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पूरा कंट्रोल
ईरानी नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल हबीबोल्लाह सय्यारी ने इस मामले में बयान देते हुए कहा, “दुश्मन की बयानबाजी का कोई मतलब नहीं है। सच तो यह है कि होर्मुज़ स्ट्रेट पर हमारा पूरा कंट्रोल है।”
यह खबर अपडेट हो रही है…


(@PressTV)