ईरान की एयरलाइंस को बंद करने की धमकी पर आई चीन की प्रतिक्रिया, कहा- ये प्रतिबंध बिना कानूनी आधार के

ईरान की एयरलाइंस को बंद करने की धमकी पर आई चीन की प्रतिक्रिया, कहा- ये प्रतिबंध बिना कानूनी आधार के

Iran Airlines Sanctions: अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान की सभी एयरलाइंस को बंद करने की धमकी दी थी। अमेरिका की इस धमकी के बाद चीन की प्रतिक्रिया आई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन ऐसे गैर-कानूनी और एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करता है। इन प्रतिबंधों के लिए कोई भी अंतरराष्ट्रीय कानूनी आधार नहीं है।

23 सितंबर से प्रतिबंध की धमकी

चीन की इस प्रतिक्रिया से पहले बेसेंट ने कहा था कि ट्रंप प्रशासन ईरान पर भारी आर्थिक दबाव बनाना चाहता है। अमेरिकी प्रतिबंधों के दबाव में सभी ईरानी एयरलाइंस कुूछ ही दिनों में बंद हो जाएंगी। बेसेंट ने कहा है था कि 23 सितंबर से ईरान की एयरलाइंस के साथ-साथ ईरानी विमानों को ईंधन, लैंडिंग की सुविधा देने या टिकट देने वाली विदेशी कंपनियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

डॉलर सिस्टम से बाहर करने की दी धमकी

अमेरिका ईरानी एयरलाइंस के साथ इसको चलाने में मदद करने वाली कंपनियों पर भी दबाव डालने की कोशिश कर रहा है। बेसेंट ने कहा कि ऐसी कंपनियों को अमेरिकी डॉलर सिस्टम से बाहर किया जा सकता है। यानी कंपनी पर अमेरिकी प्रतिबंध लगने के बाद उसके लिए अमेरिकी बैंकों के जरिए डॉलर में लेन-देन करना मुश्किल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *