इसराना में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:साथी गंभीर घायल, काम से जा रहे थे दोनों, मृतक दो बच्चों का पिता

इसराना में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:साथी गंभीर घायल, काम से जा रहे थे दोनों, मृतक दो बच्चों का पिता

पानीपत जिले में मंगलवार को इसराना फ्लाईओवर के नीचे बने कट के पास एक सड़क हादसा हो गया। पानीपत की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बाइक सवारों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विजय पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। विजय के परिवार में एक लड़का और एक लड़की है। घायल युवक 32 वर्षीय सचिन पुत्र गजे सिंह है। सचिन को तुरंत स्थानीय एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। देर शाम तक उसे पानीपत के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सचिन के परिवार में दो लड़के और एक लड़की है। विजय और सचिन दोनों मजदूरी करते थे। टक्कर मारने के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *