इज़रायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) को आज 3 साल पूरे हो गए हैं। 2023 में आज ही के दिन 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने इज़रायल पर करीब 5,000 रॉकेट्स दागते हुए और म्यूज़िक फेस्टिवल में कत्लेआम मचाते हुए जंग की शुरुआत की थी, जिसके बाद इज़रायल ने भी गाज़ा और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी, जो अभी भी जारी है। आज इस युद्ध की तीसरी बरसी पर इज़रायली सेना ने एक बार फिर गाज़ा पर हमला किया।
मारे गए 4 फिलिस्तीनी
इज़रायली सेना ने आज फिर गाज़ा पर हमला किया। गाज़ा के खान यूनिस में एक रिफ्यूजी कैंप पर इज़रायली सेना ने एयरस्ट्राइक की। इसके साथ ही गाज़ा में अलग-अलग जगहों पर इज़रायली सेना ने गोलीबारी और एयरस्ट्राइक की। इज़रायली हमले में 4 फिलिस्तीनी मारे गए।
नाबलुस में इज़रायली सेना की छापेमारी
इज़रायली सेना ने आज वेस्ट बैंक के नाबलुस शहर में भी कई जगहों पर छापेमारी की। इतना ही नहीं, वहाँ कर्फ्यू लगा दिया है, एक पत्रकार समेत करीब 9 लोगों को गिरफ़्तार किया है और इज़रायली हमलों में मारे गए फ़िलिस्तीनियों की याद में बने स्मारकों को भी तोड़ दिया।
यह खबर अपडेट हो रही है…

