फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) ने 7 अक्टूबर 2023 को इज़रायल (Israel) पर हमला करते हुए जंग की शुरुआत की थी। हमास से बदला लेने के लिए इज़रायल ने गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों में सैन्य कार्रवाई शुरू की और तबाही मचा दी। इस युद्ध की वजह से गाज़ा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हमास के लगभग सभी अहम नेता और अधिकारी मारे जा चुके हैं और आतंकी संगठन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस युद्ध को 3 साल पूरे होने वाले हैं। इसी बीच अब इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने एक बड़ी बात कह दी है।
“इज़रायल मिडिल ईस्ट का सबसे शक्तिशाली देश”
साप्ताहिक कैबिनेट मीटिंग में नेतन्याहू ने कहा, “गाज़ा में हमास के शासन को खत्म कर दिया जाएगा। इन तीन सालों में हमास ने दो बातें समझीं। पहली यह कि इज़रायल ने हालात पूरी तरह बदल दिए हैं। दूसरी यह कि इज़रायल मिडिल ईस्ट में सबसे शक्तिशाली देश है और हमारे दुश्मन पहले से कहीं ज़्यादा कमजोर है।”
यह खबर अपडेट हो रही है…

