इज़रायली सेना ने हिज़बुल्लाह इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया हमला, धमाके में सैनिकों के घायल होने के बाद की कार्रवाई

इज़रायली सेना ने हिज़बुल्लाह इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया हमला, धमाके में सैनिकों के घायल होने के बाद की कार्रवाई

इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) में जंग जारी है। ऐसे में इज़रायली सेना के लेबनान पर हमले भी जारी हैं। इसी साल 2 मार्च से इज़रायल ने लेबनान में हमले बढ़ा दिए थे। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मध्यस्थता में कई बार सीज़फायर होने के बावजूद भी इज़रायली सेना ने लगातार इसका उल्लंघन किया और लेबनान में अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखी है। अब इज़रायली सेना ने साउथ लेबनान में हिज़बुल्लाह इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया है।

कई जगहों पर किए हमले

इज़रायली सेना ने साउथ लेबनान में कई जगहों पर हिज़बुल्लाह इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले किए। जिन ठिकानों पर हमले किए गए, उनमें वो ऑब्ज़र्वेशन पोस्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल थे, जिनका इस्तेमाल हिज़बुल्लाह के आतंकी इज़रायली सैनिकों पर हमले करने और इज़रायली सेना के खिलाफ अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए करते थे।

धमाके में सैनिकों के घायल होने के बाद की कार्रवाई

इज़रायली सेना ने यह कार्रवाई अपने दो सैनिकों के घायल होने के बाद की। दरअसल साउथ लेबनान के सिक्योरिटी जोन में एक सड़क किनारे हुए बम धमाके में इज़रायल के दो सैनिक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हिज़बुल्लाह द्वारा सड़क किनारे लगाए गए एक आईईडी (IED) बम की चपेट में इज़रायली सेना का एक इंजीनियरिंग व्हीकल आ गया और धमाके में इस व्हीकल में सवार दो सैनिक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

लेबनान से नहीं हटेगी इज़रायली सेना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता में कई बार इज़रायल और लेबनान के बीच हुए सीज़फायर के बावजूद इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने अपनी सेना को लेबनान में कार्रवाई जारी रखने का आदेश दिया है। ट्रंप कुछ मौकों पर कह भी चुके हैं कि नेतन्याहू जल्द ही अपनी सेना को लेबनान से हटा सकते हैं, लेकिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि वह लेबनान से अपनी सेना नहीं हटाएंगे और जब तक ज़रूरत होगी, सेना को सिक्योरिटी जोन में रखेंगे। लेबनान के मुद्दे पर ट्रंप फोन पर नेतन्याहू को फटकार भी लगा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद हिज़बुल्लाह के खिलाफ लेबनान में इज़रायल की सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *