इजराइली PM नेतन्याहू बोले- भारतीय पायलट की बहादुरी को सलाम:174 लोगों की जान बचाई, वह सच्चे हीरो हैं; कैप्टन स्मित ने विमान क्रैश होने से बचाया

इजराइली PM नेतन्याहू बोले- भारतीय पायलट की बहादुरी को सलाम:174 लोगों की जान बचाई, वह सच्चे हीरो हैं; कैप्टन स्मित ने विमान क्रैश होने से बचाया

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने हमलावर का सामना किया। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिससे यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू कर लिया। नेतन्याहू ने कहा कि कैप्टन मच्छार की वजह से 174 लोगों की जान बची। इनमें इजरायली नागरिकों के साथ दूसरे देशों के लोग भी शामिल थे। उन्होंने मच्छार के जल्द ठीक होने की कामना की और उन्हें असली हीरो बताया। दरअसल, बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लायदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान दोनों पायलटों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। विमान अचानक तेजी से नीचे आने लगा, जिसके बाद उसे सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *