यूपी टी-20 लीग का फाइनल मैच लखनऊ फॉल्कन्स के सामने मेरठ मावेरिक्स के बीच खेला जा रहा है। इकाना स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच पर शाम 7:30 बजे मैच शुरू हो गया। फाइनल मैच से पहले लेजर शो हुआ। मैच शुरू होने के बाद भी फैंस का पहुंचना जारी है। मेरठ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने सेमीफाइनल में नोएडा के खिलाफ अपनी टीम को जितवाया था। वह पेनकिलर खाकर मैदान में उतरे और 23 गेंद पर 37 रन बनाए। मेरठ चौथी बार फाइनल में है और लखनऊ पहली बार पहुंची है। इकाना में फाइनल देखने पहुंचे एक फैन ने कहा- आज रिंकू सिंह 1 ओवर में 7 छक्के मारेंगे। 3 तस्वीरें देखिए- मैच के मोमेंट अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
इकाना में लखनऊ और मेरठ के बीच फाइनल:रिंकू सिंह ने पेनकिलर खाकर जिताया था मैच, फैंस बोले- आज 1 ओवर में 7 छक्के मारेंगे

