“इंसानों से अच्छे जानवर होते हैं”, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- लोग सिर्फ धोखा देते हैं

“इंसानों से अच्छे जानवर होते हैं”, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- लोग सिर्फ धोखा देते हैं

Sunita Ahuja says Animals are better than humans: गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। अपनी बेबाक बयानबाजी और हाजिरजबावी के लिए जानी जाने वाली सुनीता आहूजा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सुनीता ने इंसानी रिश्तों और धोखे पर बेहद बड़ा और कड़वा सच बोला है। उनके इस बयान ने फैंस के बीच कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब गोविंदा बप्पा के दर्शन करने अकेले नहीं बल्कि को-स्टार कोमल रानी के साथ पहुंचे थे।

सुनीता आहूजा ने जानवर और इंसान के प्यार पर क्या कहा?

सुनीता आहूजा का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वह एयरपोर्ट का है, इसमें वह अपने पालतू डॉग के साथ नजर आ रही हैं। उन्हें प्यार से दुलारते हुए सुनीता अचानक बेहद गंभीर हो जाती हैं और रिश्तों की सच्चाई बयां करते हुए कहती हैं।

सुनीता आहूजा ने कहा, “लोगों को जितना भी प्यार करो ना, कोई फायदा नहीं है। लोग सिर्फ धोखा ही देते हैं! इनसे (जानवरों से) प्यार करो, देखो ये हमेशा कैसे चिपके रहते हैं। इंसानों से प्यार मत करो भाई, इंसान धोखेबाज होते हैं… इंसानों से लाख गुना अच्छे तो जानवर होते हैं!” सुनीता आहूजा का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने गोविंदा संग उनके रिश्ते पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि सुनीता के चेहरे के भाव और उनकी आवाज से ये साफ झलक रहा कि वह किसी गहरे अनुभव या दिल टूटने के दौर से गुजर रही हैं।

गोविंदा ने किए थे लालबागचा राजा के दर्शन

सुनीता आहूजा का यह तीखा और भावुक बयान ठीक उसी समय आया है जब मंगलवार रात गोविंदा को मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ (Lalbaugcha Raja) के दरबार में देखा गया था। खास बात यह रही कि गोविंदा वहां अपनी पत्नी सुनीता के साथ नहीं, बल्कि अपनी को-स्टार कोमल रानी के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे।

गणपति पंडाल से गोविंदा और कोमल रानी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के तुरंत बाद ही सुनीता आहूजा का यह ‘धोखेबाज’ वाला बयान सोशल मीडिया पर छा गया है। इसके बाद से ही नेटिजन्स और फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर से अनबन शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सुनीता आहूजा का यह बयान इंटरनेट पर सामने आते ही वायरल हो गया है। फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग सुनीता के इस बयान को पूरी तरह सही ठहराते हुए जानवरों के प्रति वफादारी का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं गोविंदा के फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या कपल के बीच सब कुछ ठीक है या नहीं। फिलहाल गोविंदा की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *