इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई:कई प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल, बिना लाइसेंस चल रही यूनिट का काम बंद कराया

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई:कई प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल, बिना लाइसेंस चल रही यूनिट का काम बंद कराया

खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को बाणगंगा क्षेत्र में कार्रवाई की। कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदारों के साथ कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई में करीब 4 हजार किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई। कई जगह से सैंपल भी जांच के लिए लिए गए। न्यू एनके चना परमल से 1950 किलो माल विशाल नगर स्थित मेसर्स न्यू एनके चना परमल में चना, पीनट और परमल की प्रोसेसिंग मिली। यहां साफ-सफाई संतोषजनक नहीं थी। टीम ने चना के 2, पीनट व दाना के 2 और तले हुए मटर का 1 सैंपल लिया। मौके से 1950 किलो सामग्री, कीमत करीब 2.50 लाख रुपए, जब्त की गई। अमरनाथ भंडार से 1377 किलो जब्त बाणगंगा मेन रोड स्थित अमरनाथ चना परमल भंडार से मूंगफली, चना और मटर के 4 सैंपल लिए गए। यहां से 1377 किलो सामग्री, कीमत 83,626 रुपए, जब्त की गई। वहीं, शिवम ट्रेडर्स से मूंगफली के 4 सैंपल लिए गए और 280 किलो मूंगफली जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 36,400 रुपए है। बिना लाइसेंस यूनिट बंद कराई राजकुमार जायसवाल के प्रतिष्ठान से मूंगफली दाना और धनिया पाउडर के सैंपल लिए गए। यहां से 300 किलो मूंगफली दाना और 150 किलो धनिया पाउडर जब्त किया गया। प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस नहीं मिला। इस पर प्रकरण दर्ज कर खाद्य पदार्थों की प्रोसेसिंग बंद करा दी गई। बेकरी और रेस्टोरेंट से भी सैंपल शिकायत पर सतगुरु बेकर्स का निरीक्षण किया गया। यहां अस्वच्छ परिस्थितियों में केक बनता मिला और पंजीयन भी प्रस्तुत नहीं किया गया। केक का सैंपल लिया गया। इसके अलावा चाय ठिकाना से बन मस्का व पनीर और यादव श्री रेस्टोरेंट से गुलाब जामुन व मोतीचूर लड्डू के सैंपल लिए गए। खाद्य विभाग के अनुसार सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *