इंदौर में अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:​शेयर बाजार में दोगुना-तिगुना मुनाफे का झांसा; ठगी करने वाले 13 साइबर ठग गिरफ्तार

इंदौर में अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:​शेयर बाजार में दोगुना-तिगुना मुनाफे का झांसा; ठगी करने वाले 13 साइबर ठग गिरफ्तार

शेयर बाजार में रातों-रात दोगुना-तिगुना मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों की गाढ़ी कमाई ठगने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का इंदौर में पर्दाफाश हुआ है। उत्तर प्रदेश की ललितपुर साइबर क्राइम टीम ने विजय नगर थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप के जरिए देशभर के निवेशकों को ठगने की जानकारी सामने आई है। नामी ब्रोकरेज कंपनी का प्रतिनिधि बनकर करते थे संपर्क पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य खुद को नामी ब्रोकरेज फर्म का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर मोबाइल कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। निवेश के लिए तैयार होने के बाद उन्हें Nokia_Securities नाम का फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया जाता था। ऐप में पैसे जमा करने के बाद पीड़ित को स्क्रीन पर लगातार बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाई देता था। हालांकि यह पूरा मुनाफा फर्जी होता था। जब निवेशक रकम निकालने की कोशिश करता तो आरोपी संपर्क तोड़ देते थे। 70 हजार की ठगी की शिकायत से इंदौर तक पहुंची पुलिस ललितपुर साइबर थाने में 70 हजार रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपियों की लोकेशन इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में मिली। इसके बाद ललितपुर पुलिस ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को आगे की कानूनी पूछताछ और कस्टडी के लिए ललितपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इंदौर पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, कॉल डिटेल और फर्जी ऐप के जरिए ठगी के शिकार हुए अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। एक साल से इंदौर में सक्रिय था गिरोह बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्य पिछले करीब एक साल से विजय नगर क्षेत्र में सक्रिय थे। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस को इतने बड़े साइबर नेटवर्क की जानकारी नहीं थी। मामले में डीसीपी जोन-2 ने थाने की खुफिया स्क्वॉड को फटकार लगाई है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि गिरोह के तार इंदौर के अलावा देश के किन-किन शहरों और राज्यों से जुड़े हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *