इंदौर के बाणगंगा में रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या:हिसाब कम होने पर विवाद, मालिक के बेटे ने कर्मचारी को चाकू मारा

इंदौर के बाणगंगा में रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या:हिसाब कम होने पर विवाद, मालिक के बेटे ने कर्मचारी को चाकू मारा

इंदौर के बाणगंगा इलाके में रेस्टोरेंट कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे पटरी के पास मिला। पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट के हिसाब को लेकर हुए विवाद के बाद मालिक के बेटे राहुल ने कर्मचारी श्रीराम राजपूत (55) पर चाकू से हमला किया था। टीआई सियाराम गुर्जर के मुताबिक पुलिस को रेलवे पटरी के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्रीराम के चेहरे पर चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला कि शाम को हिसाब कम होने की बात पर श्रीराम और राहुल के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद राहुल श्रीराम के पीछे गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक श्रीराम करीब तीन साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। उसके परिवार में मां और एक बहन है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *