हरियाणा के रोहतक की रहने वाली इंटरनेशनल शूटर काजल सैनी के डॉग जोनी को टूर पैकेज में मेंशन होने के बावजूद दार्जिलिंग के होटल में रूम देने से मना कर दिया गया। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ, लेकिन होटल मैनेजमेंट नहीं माना। किसी तरह एजेंसी के कहने पर डॉग को रखा गया। ऐसी ही स्थिति सिक्किम में भी सामने आई। नाथू ला दर्रा घूमकर लौटे तो उनका होटल बदल कर 30 किलोमीटर दूर कर दिया गया। वहां भी जोनी को लेकर परेशानी हुई। पूरी फैमिली आठ घंटे तक इधर-उधर भटकती रही। टूर के दौरान सामने आईं इन परेशानियों को लेकर शूटर के पिता ने उपभोक्ता फोरम में ट्रैवल्स के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में केस दर्ज कराया। डेढ़ साल चली सुनवाई के बाद अदालत ने ट्रैवल एजेंसी को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए 1 लाख 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इसमें 9% ब्याज, 10 हजार रुपए मानसिक परेशानी का मुआवजा और 5 हजार रुपए केस खर्च भी शामिल है। दैनिक भास्कर एप की टीम ने शूटर काजल सैनी के पिता विजय सैनी से इस पूरे मामले में बातचीत की। विजय सैनी बिजनेसमैन हैं। शूटिंग एकेडमी भी चलाते हैं और शिक्षण संस्थान रोहतक के तीन बार लगातार प्रधान चुके हैं। उन्होंने मई 2024 को टूर पैकेज से लेकर अब कोर्ट के फैसले तक की पूरी कहानी बताई। पहले जानिए सिक्किम-दार्जलिंग के टूर पर क्या हुआ… अब जानिए उपभोक्ता फोरम तक कैसे पहुंचा यह मामला… डॉग जानी के बारे में परिवार की क्या सोच… ———————– ये खबर भी पढ़ें…. 4 देश ट्रैवल कर चुके डॉग संग सेल्फी की होड़:गुरुग्राम में लड़कियों ने गले लगाया, पंजे के प्रिंट्स लिए; इंस्टाग्राम पर 4.8 लाख फॉलोअर्स कभी कोलकाता की गलियों में छुट्टा घूमने वाला डॉग अब दुनिया भर में छाया है। अब इसे पीस का ब्रांड एंबेसडर कहा जा रहा है। नाम मिला है ‘आलोका’। USA समेत 4 देशों में कई हजार किलोमीटर पैदल चल चुका स्ट्रे डॉग अब गुरुग्राम पहुंचा। (पूरी खबर पढ़ें)
इंटरनेशनल शूटर के डॉग को होटल में नहीं मिला रूम:दार्जिलिंग में 8 घंटे भटकी फैमिली; रोहतक कंज्यूमर फोरम ने ट्रैवल एजेंसी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

