Asim Riaz warning to Himanshi Khurana: हिमांशी खुराना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि वह बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के दबाव में धर्मपरिवर्तन करने वाली थीं। साथ ही उन्होंने अपने डिप्रेशन को लेकर बताया था कि उनके बालों से बदूब आने लगी थी, नाक से खून आया था, चेहरे का बूढ़ा दिखने लगा था। इसी पर आसिम रियाज ने तंज कसा है और एक्ट्रेस पर ब्रेकअप के बाद भी मैसेज करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही सबूत दिखाने की धमकी दी है।
आसिम रियाज ने हिमांशी की बीमारी पर कसा तंज
आसिम रियाज ने पहले धर्मपरिवर्तन के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी थी। उसके बाद उन्होंने रात 12 बजे के बाद 2 पोस्ट और शेयर किए। इसमें उन्होंने उन दावों पर बात की, जिसमें हिमांशी के अन्य आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें थायरॉइड की वजह से हुए हार्मोनल बदलाव, तनाव (एंजायटी), अवसाद (डिप्रेशन), नाक से खून आना, मुहांसों और बालों की समस्याओं का जिक्र था। आसिम ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल अपनी समस्याओं का ठीकरा फोड़ने के लिए किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है।
पोस्ट में आसिम ने हिमांशी द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें थायरॉइड की वजह से हुए हार्मोनल बदलाव, तनाव (एंजायटी), अवसाद (डिप्रेशन), नाक से खून आना, मुहांसों और बालों की समस्याओं का जिक्र था। आसिम ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल अपनी समस्याओं का ठीकरा फोड़ने के लिए किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। साथ ही उन्होंने बताया कि ये सब क्यों हुआ था।
आसिम ने कहा, “थायराइड – हार्मोन में बदलाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन- बचपन के ट्रॉमा या भविष्य की चिंता से जुड़ा। नाक से खून आना – टाइलेनॉल (TYLENOL) दवा। चेहरे का बूढ़ा दिखना – उम्र की वजह से बालों से बदबू आना- प्लीज समय पर बाल धोएं। चेहरे पर मुंहासे- मुंहासे सिर्फ आपको नहीं, पूरी दुनिया को होते हैं।”
आसिम ने हिमांशी को दी चेतावनी
आसिम ने आगे हिमांशी के हालिया बयानों पर सवाल उठाते हुए एक बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के कई महीनों बाद भी हिमांशी ने उनसे संपर्क करने और रिश्ते को दोबारा शुरू करने की कोशिश की थी। आसिम ने चेतावनी देते हुए लिखा कि उनके पास उस दौरान के सभी मैसेजेस और स्क्रीनशॉट सुरक्षित हैं, और अगर जरूरत पड़ी तो वह उन्हें सार्वजनिक करने से पीछे नहीं हटेंगे।
बिग बॉस 13 से शुरू हुई थी कहानी
बता दें, हिमांशी और आसिम की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। शो के दौरान दोनों करीब आए और बाद में लगभग चार साल तक रिश्ते में रहे। दिसंबर 2023 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी और उस समय धार्मिक मतभेदों को ब्रेकअप की वजहों में शामिल बताया गया था।
फिलहाल, इस विवाद पर हिमांशी की तरफ से आसिम के नए बयान का कोई विस्तृत जवाब सामने नहीं आया है। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह सिलसिला सोशल मीडिया पर जारी है और इसके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

