आलमबाग में रोडवेज कर्मचारी चुनाव संपन्न:गिरिजा शंकर तिवारी बने अध्यक्ष, गिरीश चंद्र मिश्र निर्विरोध चुने गए

आलमबाग में रोडवेज कर्मचारी चुनाव संपन्न:गिरिजा शंकर तिवारी बने अध्यक्ष, गिरीश चंद्र मिश्र निर्विरोध चुने गए

लखनऊ में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को प्रादेशिक कार्यालय, आलमबाग में संपन्न हुआ। चुनाव में गिरिजा शंकर तिवारी को प्रांतीय अध्यक्ष और गिरीश चंद्र मिश्र को प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित किया गया। गोरखपुर क्षेत्र से महेश कुमार राय को स्टेट कोऑर्डिनेटर, अभिनव श्रीवास्तव को प्रदेश संगठन मंत्री, अजय कुमार को प्रांतीय संयुक्त मंत्री, जयप्रकाश दूबे को प्रांतीय प्रतिनिधि और तिलकराम दुबे को क्षेत्रीय संरक्षक चुना गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव में मौजूद क्षेत्रीय और केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *