भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव में पुलिस ने गुरुवार की शाम छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने के आरोप में संचालक समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में आयर निवासी लाल बाबू शर्मा, उसके दो पुत्र सूरज शर्मा व राज किशोर शर्मा, आयर थाना क्षेत्र के श्रीधरा टोला निवासी उमेश सिंह तथा सहार थाना क्षेत्र के वंशीडिहरी निवासी कौशल राय शामिल हैं। कौशल राय वर्तमान में पीरो थाना क्षेत्र के बिहिया रोड स्थित अंबेडकर मोहल्ले में रहता है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक देसी कट्टा, एक देसी बंदूक, एक देसी सिक्सर और एक एयरगन के अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन और अन्य सामान बरामद किया है। दालान में चोरी-छिपे अवैध हथियार तैयार करने की मिली थी सूचना शुक्रवार को भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को गुरुवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आयर गांव निवासी लाल बाबू शर्मा अपने दोनों पुत्रों के साथ दालान में चोरी-छिपे अवैध हथियार तैयार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद आयर थानाध्यक्ष वंदना कुमारी और दारोगा प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सूचना के आधार पर लाल बाबू शर्मा के दालान में अचानक छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद आरोपित भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर लाल बाबू शर्मा और उसके दोनों पुत्रों सूरज शर्मा व राज किशोर शर्मा को पकड़ लिया। हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन समेत कई उपकरण मिले इसके बाद पुलिस ने दालान की तलाशी ली तो वहां हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन समेत कई उपकरण मिले। पुलिस के अनुसार, मौके से एक देसी कट्टा, एयरगन, रायफल का बोल्ट, हथियार बनाने वाली मशीन, आरी, रेती, छेनी, हथौड़ा समेत 11 प्रकार की सामग्री बरामद हुई। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस जगह पर कितने समय से अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे और तैयार हथियारों की सप्लाई किन लोगों तक की जाती थी। आरोपी ने बंदूक बेचने की बात कही, खरीदार भी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, लाल बाबू शर्मा ने उमेश सिंह को एक देसी बंदूक बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मोरसिया-तीनगड़ा मोड़ के समीप सड़क किनारे झाड़ी में छिपाकर रखी गई देसी बंदूक बरामद की गई। वहीं, लाल बाबू शर्मा की निशानदेही पर पुलिस टीम ने पीरो थाना क्षेत्र के बिहिया रोड स्थित अंबेडकर मोहल्ले में छापेमारी कर कौशल राय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कौशल ने बताया कि उसने एक देसी सिक्सर खरीदा था, जिसे पीरो थाना क्षेत्र के देचना निवासी कुंदन राय के दालान में चौकी के नीचे छिपाकर रखा गया है। पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर देसी सिक्सर बरामद कर लिया। हालांकि, कुंदन राय पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, लाल बाबू शर्मा का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ करीब सात-आठ मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। मामले में दारोगा प्रमोद चौधरी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर हथियार निर्माण और सप्लाई के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव में पुलिस ने गुरुवार की शाम छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने के आरोप में संचालक समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में आयर निवासी लाल बाबू शर्मा, उसके दो पुत्र सूरज शर्मा व राज किशोर शर्मा, आयर थाना क्षेत्र के श्रीधरा टोला निवासी उमेश सिंह तथा सहार थाना क्षेत्र के वंशीडिहरी निवासी कौशल राय शामिल हैं। कौशल राय वर्तमान में पीरो थाना क्षेत्र के बिहिया रोड स्थित अंबेडकर मोहल्ले में रहता है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक देसी कट्टा, एक देसी बंदूक, एक देसी सिक्सर और एक एयरगन के अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन और अन्य सामान बरामद किया है। दालान में चोरी-छिपे अवैध हथियार तैयार करने की मिली थी सूचना शुक्रवार को भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को गुरुवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आयर गांव निवासी लाल बाबू शर्मा अपने दोनों पुत्रों के साथ दालान में चोरी-छिपे अवैध हथियार तैयार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद आयर थानाध्यक्ष वंदना कुमारी और दारोगा प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सूचना के आधार पर लाल बाबू शर्मा के दालान में अचानक छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद आरोपित भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर लाल बाबू शर्मा और उसके दोनों पुत्रों सूरज शर्मा व राज किशोर शर्मा को पकड़ लिया। हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन समेत कई उपकरण मिले इसके बाद पुलिस ने दालान की तलाशी ली तो वहां हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन समेत कई उपकरण मिले। पुलिस के अनुसार, मौके से एक देसी कट्टा, एयरगन, रायफल का बोल्ट, हथियार बनाने वाली मशीन, आरी, रेती, छेनी, हथौड़ा समेत 11 प्रकार की सामग्री बरामद हुई। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस जगह पर कितने समय से अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे और तैयार हथियारों की सप्लाई किन लोगों तक की जाती थी। आरोपी ने बंदूक बेचने की बात कही, खरीदार भी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, लाल बाबू शर्मा ने उमेश सिंह को एक देसी बंदूक बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मोरसिया-तीनगड़ा मोड़ के समीप सड़क किनारे झाड़ी में छिपाकर रखी गई देसी बंदूक बरामद की गई। वहीं, लाल बाबू शर्मा की निशानदेही पर पुलिस टीम ने पीरो थाना क्षेत्र के बिहिया रोड स्थित अंबेडकर मोहल्ले में छापेमारी कर कौशल राय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कौशल ने बताया कि उसने एक देसी सिक्सर खरीदा था, जिसे पीरो थाना क्षेत्र के देचना निवासी कुंदन राय के दालान में चौकी के नीचे छिपाकर रखा गया है। पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर देसी सिक्सर बरामद कर लिया। हालांकि, कुंदन राय पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, लाल बाबू शर्मा का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ करीब सात-आठ मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। मामले में दारोगा प्रमोद चौधरी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर हथियार निर्माण और सप्लाई के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

