आरा में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर आज निकलेगा जुलूस:शहर में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी; बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

आरा में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर आज निकलेगा जुलूस:शहर में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी; बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

भोजपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकाला जाएगा। मुख्य जुलूस को लेकर कमेटियों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के कई मोहल्लों में झंडे लगाए गए हैं और जुलूस के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मुख्य जुलूस वलीगंज मोहल्ले से निकाला जाएगा। जुलूस वलीगंज से निकलकर बड़ी मस्जिद, शीश महल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, सदर अस्पताल रोड, बड़ी मठिया, महादेवा रोड, धर्मन चौक, चित्रटोली रोड और डिन्स टैंक गोलंबर होते हुए रमना मैदान स्थित मजार के पास पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है। ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव वहीं, जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जुलूस का निर्धारित मार्ग वलीगंज बड़ी मस्जिद से शीश महल, गोपाली चौक, जेल रोड, जैन स्कूल मोड़, शिवगंज, जिला स्कूल, बड़ी मठिया, अंजान शहीद, महादेवा रोड, चित्रटोली रोड, नगर थाना मोड़ होते हुए बाबा मजार तक रहेगा। जुलूस के दौरान शिवगंज चौक से गोपाली चौक एवं शीश महल चौक तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसी तरह महादेवा रोड के रास्ते गोपाली चौक की ओर जाने वाले वाहनों को महावीर टोला से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। धरहरा से शीश महल चौक जाने वाले वाहनों को नहरवाली सड़क, गांगीपुल चौक और गोला होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। आरा में 9 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित जुलूस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर आरा शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रशासन से प्राप्त सूचना के आधार पर जुलूस के दौरान विद्युत तारों से किसी तरह की अप्रिय घटना रोकने के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान जापानी पीएसएस, पुरानी पुलिस लाइन पीएसएस, पूर्वी गुमटी पीएसएस और धरहरा पीएसएस से जुड़े क्षेत्रों की बिजली प्रभावित रहेगी। इसके दायरे में शहर के कई प्रमुख मोहल्ले और बाजार क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली जेल रोड, खेतारी मोहल्ला, महाजन टोली, गोपाली चौक, मिल्की मुहल्ला, जगजीवन मार्केट, मोती टोला, बलुआही, कसाब टोला, दुध कटोरा, हनुमान टोला, वालीगंज चिकटोली, रामगढ़िया, काजी टोला, कबीरगंज, अबरपुल, मिल्की मोहल्ला, विश्राम नगर, इब्राहीम नगर, धनुपरा और आरा-पटना बाईपास रोड। मिराचक, बेगमपुर, भलुहीपुर, अरण्य देवी, मीरगंज डोमटोली, भलुहीपुर कब्रिस्तान, भलुहीपुर बमपुलिस, सिंडिगेट, चौधरियाना, नाला मोड़, गोपाली चौक, शीशमहल चौक,मारुति नगर, बघउतपुर आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कतीरा, पकड़ी चौक, कृषि भवन, महाराजा हाता, हरी जी का हाता, स्टेशन आई बी, केजी रोड, क्लब रोड, पीर बाबा, जज कोठी, एम पी बाग, पत्थर गली, टाउन थाना, बाबू बाजार, शाहिद भवन के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। महाराणा प्रताप नगर, हनुमान नगर, संकट मोचन नगर, न्यू पुलिस लाईन, चंदवा, मौलाबाग, स्टेशन आई. बी. गांधी नगर, जैन कॉलेज, कतीरा, तिलक नगर, जयप्रकाश नगर, पुराना कैंटीन, डॉ. बी.डी. पांडेय और पश्चिमी ओवर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र। भोजपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकाला जाएगा। मुख्य जुलूस को लेकर कमेटियों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के कई मोहल्लों में झंडे लगाए गए हैं और जुलूस के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मुख्य जुलूस वलीगंज मोहल्ले से निकाला जाएगा। जुलूस वलीगंज से निकलकर बड़ी मस्जिद, शीश महल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, सदर अस्पताल रोड, बड़ी मठिया, महादेवा रोड, धर्मन चौक, चित्रटोली रोड और डिन्स टैंक गोलंबर होते हुए रमना मैदान स्थित मजार के पास पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है। ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव वहीं, जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जुलूस का निर्धारित मार्ग वलीगंज बड़ी मस्जिद से शीश महल, गोपाली चौक, जेल रोड, जैन स्कूल मोड़, शिवगंज, जिला स्कूल, बड़ी मठिया, अंजान शहीद, महादेवा रोड, चित्रटोली रोड, नगर थाना मोड़ होते हुए बाबा मजार तक रहेगा। जुलूस के दौरान शिवगंज चौक से गोपाली चौक एवं शीश महल चौक तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसी तरह महादेवा रोड के रास्ते गोपाली चौक की ओर जाने वाले वाहनों को महावीर टोला से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। धरहरा से शीश महल चौक जाने वाले वाहनों को नहरवाली सड़क, गांगीपुल चौक और गोला होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। आरा में 9 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित जुलूस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर आरा शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रशासन से प्राप्त सूचना के आधार पर जुलूस के दौरान विद्युत तारों से किसी तरह की अप्रिय घटना रोकने के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान जापानी पीएसएस, पुरानी पुलिस लाइन पीएसएस, पूर्वी गुमटी पीएसएस और धरहरा पीएसएस से जुड़े क्षेत्रों की बिजली प्रभावित रहेगी। इसके दायरे में शहर के कई प्रमुख मोहल्ले और बाजार क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली जेल रोड, खेतारी मोहल्ला, महाजन टोली, गोपाली चौक, मिल्की मुहल्ला, जगजीवन मार्केट, मोती टोला, बलुआही, कसाब टोला, दुध कटोरा, हनुमान टोला, वालीगंज चिकटोली, रामगढ़िया, काजी टोला, कबीरगंज, अबरपुल, मिल्की मोहल्ला, विश्राम नगर, इब्राहीम नगर, धनुपरा और आरा-पटना बाईपास रोड। मिराचक, बेगमपुर, भलुहीपुर, अरण्य देवी, मीरगंज डोमटोली, भलुहीपुर कब्रिस्तान, भलुहीपुर बमपुलिस, सिंडिगेट, चौधरियाना, नाला मोड़, गोपाली चौक, शीशमहल चौक,मारुति नगर, बघउतपुर आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कतीरा, पकड़ी चौक, कृषि भवन, महाराजा हाता, हरी जी का हाता, स्टेशन आई बी, केजी रोड, क्लब रोड, पीर बाबा, जज कोठी, एम पी बाग, पत्थर गली, टाउन थाना, बाबू बाजार, शाहिद भवन के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। महाराणा प्रताप नगर, हनुमान नगर, संकट मोचन नगर, न्यू पुलिस लाईन, चंदवा, मौलाबाग, स्टेशन आई. बी. गांधी नगर, जैन कॉलेज, कतीरा, तिलक नगर, जयप्रकाश नगर, पुराना कैंटीन, डॉ. बी.डी. पांडेय और पश्चिमी ओवर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *