मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर-सनदिया के पास शनिवार को युवक धनंजय यादव की गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के पिता उग्र नारायण यादव के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बड़की सनदिया गांव निवासी जगेश यादव, कुंवर यादव और कामता यादव और चौरसनी गांव निवासी मृतक के बहनोई धनंजय को नामजद आरोपित बनाया गया है। बड़की सनदिया निवासी जगेश, कुंवर और कामता तीनों सगे भाई बताए जाते हैं। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ के साथ उसके पिता कमलेश यादव से भी घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। तीन माह पहले ट्रैक्टर पलटने में हुई थी छोटू की मौत पिता के अनुसार, करीब तीन माह पहले धनंजय यादव और बड़की सनदिया निवासी कमलेश यादव का छोटा बेटा छोटू यादव बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में वाहन चलाने का काम करते थे। इसी दौरान मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलट गया था, जिसमें छोटू यादव की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया था। मृतक के पिता का आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर उनके बेटे को निशाना बनाया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुराने मामले से जोड़कर हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस पुलिस इस पुराने विवाद के साथ मृतक की गतिविधियों, घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि धनंजय को घर से निकलने के बाद कौन लोग अपने साथ ले गए थे और हत्या के बाद शव को झाड़ी तक कैसे पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही हत्या के वास्तविक कारण और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर-सनदिया के पास शनिवार को युवक धनंजय यादव की गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के पिता उग्र नारायण यादव के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बड़की सनदिया गांव निवासी जगेश यादव, कुंवर यादव और कामता यादव और चौरसनी गांव निवासी मृतक के बहनोई धनंजय को नामजद आरोपित बनाया गया है। बड़की सनदिया निवासी जगेश, कुंवर और कामता तीनों सगे भाई बताए जाते हैं। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ के साथ उसके पिता कमलेश यादव से भी घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। तीन माह पहले ट्रैक्टर पलटने में हुई थी छोटू की मौत पिता के अनुसार, करीब तीन माह पहले धनंजय यादव और बड़की सनदिया निवासी कमलेश यादव का छोटा बेटा छोटू यादव बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में वाहन चलाने का काम करते थे। इसी दौरान मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलट गया था, जिसमें छोटू यादव की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया था। मृतक के पिता का आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर उनके बेटे को निशाना बनाया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुराने मामले से जोड़कर हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस पुलिस इस पुराने विवाद के साथ मृतक की गतिविधियों, घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि धनंजय को घर से निकलने के बाद कौन लोग अपने साथ ले गए थे और हत्या के बाद शव को झाड़ी तक कैसे पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही हत्या के वास्तविक कारण और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

