आरा- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:प्राइवेट कंपनी में काम करता था, पुणे से घर लौट रहा था; आधार कार्ड से हुई पहचान

आरा- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:प्राइवेट कंपनी में काम करता था, पुणे से घर लौट रहा था; आधार कार्ड से हुई पहचान

भोजपुर में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुणे से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान कृष्णागढ़ के हेतमपुर (सोहरा) निवासी पतिराम यादव के पुत्र आदित्य कुमार(21) के तौर पर हुई है। महाराष्ट्र में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना बिहिया स्टेशन के पास डाउन लाइन की है। मृतक के चचेरे भाई मिंटू कुमार यादव ने बताया कि पुणे से आरा लौट रहा था। इसी बीच चलती ट्रेन से गिर पड़ा। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान हुआ। जिसके बाद रेल पुलिस की ओर से परिवार को जानकारी दी गई। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद रेल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक तीन भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में मां धर्मशिला देवी, बहन सुजीता कुमारी और भाई प्रिंस कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुणे से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान कृष्णागढ़ के हेतमपुर (सोहरा) निवासी पतिराम यादव के पुत्र आदित्य कुमार(21) के तौर पर हुई है। महाराष्ट्र में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना बिहिया स्टेशन के पास डाउन लाइन की है। मृतक के चचेरे भाई मिंटू कुमार यादव ने बताया कि पुणे से आरा लौट रहा था। इसी बीच चलती ट्रेन से गिर पड़ा। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान हुआ। जिसके बाद रेल पुलिस की ओर से परिवार को जानकारी दी गई। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद रेल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक तीन भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में मां धर्मशिला देवी, बहन सुजीता कुमारी और भाई प्रिंस कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *