आरक्षक भर्ती परीक्षा गड़बड़ी, मुख्य आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार:बालाघाट में कंप्यूटर हैक कर अभ्यर्थियों को पास कराया, युवक शिवपुरा का

आरक्षक भर्ती परीक्षा गड़बड़ी, मुख्य आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार:बालाघाट में कंप्यूटर हैक कर अभ्यर्थियों को पास कराया, युवक शिवपुरा का

बालाघाट पुलिस ने आरक्षक भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर से छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ा है। अभ्यर्थियों को गलत तरीके से पास कराने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विवेक शर्मा (29 वर्ष) तील साल से फरार था। विवेक शिवपुरी जिले के सिहोरा थाना अंतर्गत चितहारी का रहने वाला है और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। हालांकि पुलिस ने उसे कहां से पकड़ा है, इस जगह की जानकारी नहीं दी है। वारासिवनी पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह पूरा मामला सरदार पटेल यूनिवर्सिटी स्थित परीक्षा केंद्र में हुई आरक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़ा हुआ है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 का आयोजन 12 अगस्त से कराया था। इसी दौरान धोखाधड़ी सामने आने पर 18 अगस्त 2023 को केंद्र की पर्यवेक्षक सोनिया साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कंप्यूटर हैक कर पास कराने का खेल जांच में पता चला था कि परीक्षा के दौरान कंप्यूटर सिस्टम को हैक करके अभ्यर्थियों को अनुचित तरीकों से परीक्षा में पास कराया जा रहा था। पुलिस ने जांच के बाद सबसे पहले परीक्षा एजेंसी एडुक्यूटी के आउटसोर्स कर्मचारी अंकित पिछोड़े और उसके साथी गौरव रिनायत को पकड़ा था। इसके बाद सितंबर 2023 में ग्वालियर के हरीश उर्फ रोहित मुडोतिया और आगरा के मंजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी विवेक शर्मा लगातार फरार चल रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *