आयुष रिछारिया बने मिस्टर ललितपुर:अंशिका पटेल ने जीता मिस खिताब, लखनऊ में मिस्टर यूपी में प्रतिभाग करेंगे

आयुष रिछारिया बने मिस्टर ललितपुर:अंशिका पटेल ने जीता मिस खिताब, लखनऊ में मिस्टर यूपी में प्रतिभाग करेंगे

ललितपुर के महरौनी निवासी आयुष रिछारिया ने रविवार को ललितपुर के अमर पैलेस में आयोजित ‘मिस्टर एंड मिस ललितपुर’ प्रतियोगिता में मिस्टर ललितपुर का खिताब जीता। प्रतियोगिता का आयोजन गोल्डन क्राउन इंडिया के तत्वावधान में किया गया। मुख्य प्रतियोगिता से पहले ललितपुर, महरौनी, तालबेहट, पाली और मड़ावरा तहसीलों में ऑडिशन आयोजित किए गए थे। चयनित प्रतिभागियों ने 27 सितंबर को अमर पैलेस में आयोजित मुख्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ललितपुर जिले के अलावा गुना, विदिशा और बबीना के प्रतिभागी भी शामिल हुए। मिस्टर ललितपुर वर्ग में आयुष रिछारिया विजेता रहे। शौर्य सिंह बुंदेला सेकेंड रनरअप और तालबेहट के कृश यादव थर्ड रनरअप रहे। वहीं मिस ललितपुर का खिताब अंशिका पटेल ने जीता। अंशिका गुप्ता सेकेंड रनरअप और रक्षा गोयल थर्ड रनरअप रहीं। आयुष रिछारिया व्यवसायी, बस ऑपरेटर और ब्राह्मण महामंडल के कोषाध्यक्ष ब्रजेश रिछारिया के पुत्र हैं। कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निखिल तिवारी, पूर्व मिस्टर एमपी एवं मिस एशिया टैलेंट ख्याति पालीवाल, मोनिका यागिक और अभिषेक नामदेव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन गोल्डन क्राउन इंडिया के आयोजक चंद्रभान और अंकित साहू के नेतृत्व में हुआ। ग्रूमर सेजल, आरजे दर्पण, सोहम तिवारी, हर्ष साहू और सुखदेव चंदेल सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। खिताब जीतने के बाद आयुष आगामी दिनों में लखनऊ में आयोजित मिस्टर यूपी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। महरौनी लौटने पर नगरवासियों ने उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *