आम के बगीचे में चल रहा था जुए का अड्डा:सीतामढ़ी में 18 बाइक, ₹65,000 कैश, 4 सेट ताश और 11 बोतल शराब बरामद

आम के बगीचे में चल रहा था जुए का अड्डा:सीतामढ़ी में 18 बाइक, ₹65,000 कैश, 4 सेट ताश और 11 बोतल शराब बरामद

सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र में सुनसान जगह पर चल रहे जुए के बड़े अड्डे का पुलिस ने खुलासा किया है। परिहार गांव स्थित महेंद्र सिंह के आम के बगीचे में 20-25 लोगों के जुटकर मोटी रकम दांव पर लगाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 65,500 रुपये नकद, 18 मोटरसाइकिल, ताश की चार गड्डियां और अंग्रेजी शराब की 11 बोतलें बरामद की गईं। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 4.125 लीटर बताई गई है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेरा बगीचा पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर की शाम थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि परिहार गांव के आम के बगीचे में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। जुए में बड़े पैमाने पर रुपये का लेन-देन होने के साथ शराब के सेवन की भी जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस पहुंचते ही मची अफरातफरी पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने 13 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुए में इस्तेमाल की जा रही नकदी और ताश की गड्डियां बरामद की गईं। मौके पर खड़ी 18 बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली। परिहार से बेला और सुरसंड तक के लोग शामिल गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू देव, संजय नायक, छबिला राय, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार, रोशन कुमार, मो. इरशाद, सुजीत मांझी, शेखाल कुमार, मिथु कुमार, फिरोज मंसूरी, काश मोहम्मद और मो. कलीम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में परिहार के साथ बेला और सुरसंड थाना क्षेत्र के रहने वाले लोग भी शामिल हैं। 11 बोतल शराब भी मिली, संचालक की तलाश छापेमारी में 11 बोतल अंग्रेजी शराब मिलने से जुए के साथ शराब के सेवन की बात भी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आम के बगीचे में जुए का अड्डा कौन संचालित कर रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यहां नियमित रूप से जुआ खिलाया जाता था या किसी खास सूचना के आधार पर लोग जुटे थे। 65.5 हजार रुपये और 18 बाइक जब्त एडिशनल एसपी आशीष आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर परिहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 65,500 रुपये, 18 मोटरसाइकिल, चार गड्डी ताश और 11 बोतल शराब बरामद हुई है। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अड्डे के संचालन और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र में सुनसान जगह पर चल रहे जुए के बड़े अड्डे का पुलिस ने खुलासा किया है। परिहार गांव स्थित महेंद्र सिंह के आम के बगीचे में 20-25 लोगों के जुटकर मोटी रकम दांव पर लगाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 65,500 रुपये नकद, 18 मोटरसाइकिल, ताश की चार गड्डियां और अंग्रेजी शराब की 11 बोतलें बरामद की गईं। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 4.125 लीटर बताई गई है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेरा बगीचा पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर की शाम थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि परिहार गांव के आम के बगीचे में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। जुए में बड़े पैमाने पर रुपये का लेन-देन होने के साथ शराब के सेवन की भी जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस पहुंचते ही मची अफरातफरी पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने 13 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुए में इस्तेमाल की जा रही नकदी और ताश की गड्डियां बरामद की गईं। मौके पर खड़ी 18 बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली। परिहार से बेला और सुरसंड तक के लोग शामिल गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू देव, संजय नायक, छबिला राय, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार, रोशन कुमार, मो. इरशाद, सुजीत मांझी, शेखाल कुमार, मिथु कुमार, फिरोज मंसूरी, काश मोहम्मद और मो. कलीम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में परिहार के साथ बेला और सुरसंड थाना क्षेत्र के रहने वाले लोग भी शामिल हैं। 11 बोतल शराब भी मिली, संचालक की तलाश छापेमारी में 11 बोतल अंग्रेजी शराब मिलने से जुए के साथ शराब के सेवन की बात भी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आम के बगीचे में जुए का अड्डा कौन संचालित कर रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यहां नियमित रूप से जुआ खिलाया जाता था या किसी खास सूचना के आधार पर लोग जुटे थे। 65.5 हजार रुपये और 18 बाइक जब्त एडिशनल एसपी आशीष आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर परिहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 65,500 रुपये, 18 मोटरसाइकिल, चार गड्डी ताश और 11 बोतल शराब बरामद हुई है। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अड्डे के संचालन और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *