Poonam Pandey On Imran Khan notice to leave india: दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों पर अभिनेता से लेकर राजनेता बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, कुछ समय पहले अभिनेता इमरान खान के भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और उन्हें मिले ‘लीव इंडिया’ नोटिस के बाद से ही विवादों का बाजार गर्म है। इस बीच, अपनी बेबाक और बोल्ड बयानों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने भी इस पूरे मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूनम ने दो टूक शब्दों में कहा है कि एक अमेरिकी नागरिक होने के नाते इमरान खान को देश के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए।
अभिनेत्री पूनम पांडे ने IANS से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इमरान खान के प्रदर्शनों में शामिल होने के मुद्दे पर बेबाक बयान दिया। पूनम ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह एक कलाकार के तौर पर उनका सम्मान करती हैं, लेकिन नागरिकता के दायरे को समझना बेहद जरूरी है।
पूनम पांडे ने कहा, “देखिए जहां तक मैं समझती हूं, जितना मैं जानती हूं, वो शायद से US के नागरिक है। उसके प्रति पूरे सम्मान के साथ मैं कहना चाहती हूं कि वह एक शानदार एक्टर हैं। वो सब अपनी जगह पर है। लेकिन अगर आप US सिटीजन हैं, तो कृपया करके फिर आप देश की चीजों में दखलअंदाजी ना ही करें। वैसे ही यहाे पे बहुत ड्रामा चल रहा है।”

