Anchal Khurana social media: टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने शिवांगी से जुड़े सवालों और उन पर लगे ‘फायदा उठाने’ के आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है। आंचल ने कहा कि वह सिर्फ शिवांगी को लेकर ही बात नहीं करतीं, बल्कि पहले भी अलग-अलग मुद्दों और लोगों पर अपनी राय रख चुकी हैं। इसी दौरान उन्होंने कुशाल टंडन की बेबाकी की तारीफ करते हुए खुद की तुलना उनसे कर दी।
‘थोड़ा नीचे स्क्रॉल करो’, आंचल ने दिया जवाब
आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लोगों को उनके पुराने पोस्ट और बयानों को भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेगा तो उसे पता चलेगा कि वह पहले भी कई अलग-अलग लोगों और मुद्दों पर बात कर चुकी हैं।
आंचल ने केतन अग्रवाल और उस शख्स का भी जिक्र किया, जिसका बाइक एक्सीडेंट हुआ था। इसके अलावा उन्होंने ‘कॉकरोच पार्टी’ और मुंबई में हुए एक विरोध प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि सिर्फ शिवांगी से जुड़े मुद्दे पर बात करने की वजह से यह कहना सही नहीं है कि वह उनसे फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं।
कुशाल टंडन को बताया ‘बेबाक’
शिवांगी के ‘लॉक अप’ के दौरान गेम पर अपनी राय रखते हुए आंचल ने कुशाल टंडन का भी जिक्र किया। उन्होंने कुशाल की बेबाकी की तारीफ की और कहा कि वह भी उनकी तरह खुलकर अपनी बात रखने वाले इंसान हैं।
आंचल ने कहा कि उन्हें कुशाल पसंद हैं क्योंकि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कुछ छिपाने की कोशिश नहीं करते। उनके मुताबिक, कुशाल खुलकर बताते हैं कि वह किसे डेट कर रहे हैं, किसके साथ उनका ब्रेकअप हुआ या उन्होंने किसे छोड़ दिया। आंचल ने खुद को भी कुशाल जैसा बताते हुए कहा कि वो भी इस बात की ज्यादा परवाह नहीं करतीं कि किसी को उनकी बात से फर्क पड़ता है या नहीं।
नेटिजन्स ने आंचल को ही घेर लिया
आंचल के इस बयान के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ही निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने सवाल किया कि आखिर वह कौन हैं और उनके किससे बात करने की किसी को परवाह क्यों होनी चाहिए। इसी कमेंट में यूजर ने आंचल पर तीखी टिप्पणी भी की। एक यूजर ने कहा कि आंचल को दूसरों के बारे में बात करने के बजाय कभी अपने बारे में भी बात करनी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने कुशाल टंडन का बचाव करते हुए आंचल से उनकी तुलना करने पर आपत्ति जताई , और अन्य ने कमेंट में लिखा गया कि कुशाल उनकी तरह ‘नकारात्मकता से भरे हुए’ नहीं हैं और उन्हें खुद की तुलना कुशाल से नहीं करनी चाहिए। इसी दौरान एक यूजर ने आंचल की तुलना ‘मोहल्ले की आंटी’ से करते हुए कहा कि वो हर जगह दखल देती हैं।
इस तरह शिवांगी से जुड़े सवाल पर आंचल का जवाब सोशल मीडिया पर ही बहस का मुद्दा बन गया। जहां आंचल ने अपने पुराने बयानों का हवाला देकर सफाई दी, वहीं कुछ नेटिजन्स ने उनके जवाब पर ही सवाल खड़े कर दिए।

