Swara Bhaskar Vs Shehzad Poonawala: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन की शुरुआत के साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। शो के पहले ही एपिसोड से बहस और मतभेद चर्चा में हैं। अब सामने आए एक प्रोमो में अभिनेत्री स्वरा भास्कर और राजनीतिक टिप्पणीकार शहजाद पूनावाला के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई गई है। दोनों के बीच बातचीत के दौरान एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आए।
शहजाद पूनावाला ने स्वरा भास्कर पर किया पलटवार
प्रोमो में शहजाद पूनावाला कहते दिखाई देते हैं कि उन्हें दबाने वाला अभी तक कोई ‘माइक लाल’ पैदा नहीं हुआ। इसके बाद वह स्वरा भास्कर के रिएक्शन का जिक्र करते हुए कहते हैं कि वह इसे नजरअंदाज कर रहे हैं।
शहजाद आगे ‘इग्नोर’ शब्द का मतलब समझाते हुए कहते हैं कि इसका अर्थ भावना देना भी होता है और जो व्यक्ति कुछ कहेगा, उसके खिलाफ वह हमेशा बोलते रहेंगे। बातचीत के दौरान उनका अंदाज काफी तीखा नजर आता है।
स्वरा ने कहा- ये चुनाव नहीं है
शहजाद की बात का जवाब देते हुए स्वरा भास्कर भी पीछे नहीं हटतीं। प्रोमो में वह कहती हैं कि यह कोई चुनाव नहीं है और यहां से किसी का डूबता हुआ राजनीतिक करियर उज्ज्वल नहीं होने वाला है। स्वरा की इस टिप्पणी के बाद दोनों के बीच बहस और तीखी होती दिखाई देती है। प्रोमो में दोनों एक-दूसरे की बातों का जवाब देते नजर आ रहे हैं।
पति को जिताने की बात पर स्वरा का पलटवार
स्वरा के बयान के बाद शहजाद पूनावाला कहते हैं कि उन्हें उनके करियर की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद वह स्वरा से अपने पति को जिताने की बात कहते हैं।
शहजाद की इस टिप्पणी पर स्वरा कहती हैं, “आई एम नॉट इंटरेस्टेड इन दिस कीचड़-मट्टी।” यानी वह इस तरह की बहस में दिलचस्पी नहीं रखतीं।
शो में राजनीति से जुड़े चेहरे भी
‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में मनोरंजन जगत के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई चेहरे शामिल हैं। शहजाद पूनावाला राजनीतिक टिप्पणीकार के तौर पर जाने जाते हैं, जबकि स्वरा भास्कर अभिनेत्री होने के साथ सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं।
शो में में कौन-कौन हैं?
इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 8’ के विजेता गौतम गुलाटी, स्प्लिटस्विला 16 की विजेता कायरा अनु, टीवी एक्टर करण पटेल, ‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी और राजनीतिक टिप्पणीकार शहजाद पूनावाला शामिल हैं।
इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री और एक्टिविस्ट स्वरा भास्कर, इरीना रुडाकोवा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिश भगत, पंजाबी अभिनेत्री-सिंगर सारा गुरपाल, मॉडल निहारिका तिवारी, रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी सीवेट तोमर, भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी, सोशल मीडिया क्रिएटर और कॉमेडियन राज ग्रोवर, कंटेंट क्रिएटर एवं पत्रकार मनीष कश्यप और राजनेता तेज प्रताप यादव भी शो का हिस्सा हैं।




(@Frozen_pratik)