आनंद पटवा बने सहायक मंडलाध्यक्ष

आनंद पटवा बने सहायक मंडलाध्यक्ष

B
B
Bहुब्बल्ली. B रोटरी क्लब ऑफ हुब्बल्ली विद्यानगर के पूर्व अध्यक्ष आनंद पटवा का चयन रोटरी वर्ष 2027-28 के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3171 के सहायक मंडलाध्यक्ष (असिस्टेंट गवर्नर) के रूप में किया गया है। यह उपलब्धि क्लब के लिए गौरव का विषय है। रोटरी वर्ष 2027-28 में डिस्ट्रिक्ट 3171 के मंडलाध्यक्ष अशोक नाइक होंगे। डिस्ट्रिक्ट 3171 के प्रथम वर्ष 2026-27 में ही आनंद पटवा को महत्वपूर्ण दायित्व मिलना क्लब के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।
Bनेतृत्व क्षमता और सेवाभाव को मिली मान्यताB
आनंद पटवा रोटरी क्लब ऑफ हुब्बल्ली विद्यानगर के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान दिया है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रोटरी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लब की वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. महिमा दंड, अध्यक्ष मीनल शाह, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन सहित विक्रम जैन, मेघना लोढाया, मधु मालवीय, साधना राव, अरविंद पाटिल और संजय शेट्टी सहित सभी सदस्यों ने आनंद पटवा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। क्लब सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि आनंद पटवा अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए रोटरी की सेवा भावना को और मजबूत करेंगे तथा समाजसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। यह उपलब्धि रोटरी क्लब ऑफ हुब्बल्ली विद्यानगर के लिए गर्व और प्रसन्नता का अवसर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *