CJP News: कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है। महाराष्ट्र के हिंगोली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अपने पुरुष कर्मियों को छेड़छाड़ के आरोपों की शर्मिंदगी से बचाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को ढाल बनाया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने वकील से बात करने की अनुमति नहीं दी गई। दीपके ने दिल्ली पुलिस पर वीडियो का एडिटेड वर्जन दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी रिकॉर्डिंग सामने आने पर जनता को पता चलेगा कि उनके साथ क्या हुआ था।
खबर अपडेट हो रही है…

